बिग ब्रेकिंग
बहराइच06अगस्त2021*वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी नीना सिंह को राजस्थान का नया डीजीपी बनाया गया है।
पयागपुर (बहराइच)। पयागपुर की रहने वाली राजस्थान कैडर की वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी नीना सिंह को राजस्थान का नया डीजीपी बनाया गया है। उनके पति रोहित सिंह वहीं के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं। उनके डीजीपी बनने पर क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है।पयागपुर कस्बे के रहने वाले यूपी के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी प्रवीण सिंह पुलिस महानिदेशक फायर सर्विस से सेवानिवृत्त हुए थे। उनके छोटे भाई रोहित सिंह राजस्थान कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं। जबकि उनकी पत्नी नीना सिंह वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हैं। जिनको राजस्थान सरकार ने वरिष्ठता के आधार पर प्रदेश का नया पुलिस महानिदेशक बनाया है। इसकी सूचना मिलने पर क्षेत्र के रामू सिंह, बसंत सिंह, शांतनु विक्रम सिंह, कृष्णपाल, एसएन सिंह आदि ने मिठाई बांटकर खुशी व्यक्त की।
*(संवाददता बहराइच)*

More Stories
सुल्तानपुर2जून2026*सराहनीय कार्य महिला थाना जनपद सुलतानपुर*
लखनऊ2जून2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
महोबा 02जून2026*चरखारी में किसान की भूमि पर जबरन बाउंड्री बनाने का आरोप, न्याय की गुहार