बहराइच उत्तर प्रदेश
थाना कोतवाली नानपारा
बहराइच01मार्च24*एक रात में की गई दो चोरी की घटनाओ का पुलिस ने किया खुलासा
*घटना में प्रयुक्त वाहन व दो नफर अभियुक्त गिरफ्तार
बहराइच से मीडिया प्रभारी रामनिवास चँचल की रिपोर्ट यूपीआजतक
नानपारा बहराइच। जिले के थाना कोतवाली नानपारा अन्तर्गत गौरव कुमार बंसल पुत्र स्व० गिरधारीलाल निवासी स्टेशन रोड जुबलीगंज नानपारा के पानी प्लांट नानपारा बहराइच से रात्रि करीब 3.30 बजे अज्ञात चोर वाहन से आकर प्लांट का ताला तोड़कर प्लांट मे खड़ी ई रिक्शा सप्लाई वाहन दो गड़ियो से 8 बैट्री चोरी कर ले गये व उसी रात नूर आलम पुत्र स्व0 कुरकुट निवासी मोहल्ला बेलदारन टोला थाना कोतवाली नानपारा बहराइच के घर के दरवाजे पर खड़ी ई रिक्शा की चार बैट्री चुरा ले गये। इसके संबंध में थाना नानपारा पर मु0अ0सं0 114/2024 धारा 457,380 भादवि0 व मु0अ0सं0 115/2024 धारा 379 भादवि0 पंजीकृत किया गया। घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए श्रीमती वृंदा शुक्ला पुलिस अधीक्षक बहराइच द्वारा उक्त अभियोग के शीघ्र व सफल अनावरण हेतु अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डा.पवित्र मोहन त्रिपाठी व क्षेत्राधिकारी नानपारा डा. राहुल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में
प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार राय,
उ0नि0 नितिन उपाध्याय , उ0नि0 दीपक सिंह ,हे0का0 अजय राना,का0 अमर नाथ यादव , का0 अमित सिहं, हे0का0 करूणेश शुक्ला सर्विलान्स सेल बहराइच, का0 नितिन कुमार सर्विलान्स सेल बहराइच पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा सर्विलान्स सेल की मदद एवं मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर ज्ञान डेयरी मिहींपुरवा रोड के पास से खडी कार इन्डिगो ईसीएस से चोरी गई बैटरी व चोरी की घटना में प्रयुक्त वाहन व अभियुक्त संजू दीक्षित उर्फ भैया पुत्र बृज किशोर निवासी नौबस्ता पीला मन्दिर थाना नौबस्ता जनपद कानपुर और हाल पता आशियाना रिक्शा कालोनी थाना आशियाना जनपद लखनऊ, फहीम खान पुत्र वसीम खान निवासी दरोगा खेडा थाना सरोजनी नगर जनपद लखनऊ को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त फहीम खान पुत्र वसीम खान निवासी दरोगा खेडा थाना सरोजनी नगर जनपद लखनऊ के पास से चोरी की बैट्रीयो को बेचा हुआ पैसा रूपये 29000 बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर दोनो अभियोग में धारा 411 भादवि0 की वृद्धि की गई।
,,फाइल फोटो साथ में अटैच है

More Stories
मथुरा 8 सितंबर 2026*निरंकुश लेखपाल, उप जिलाधिकारी महावन के आदेश
गोरखपुर 8 सितंबर 26*जिला अस्पताल में अवैध वसूली की शिकायत, गर्भपात के नाम पर 1500 से 2000 रुपये लेने का आरोप*
हमीरपुर, 8 सितंबर 2026*हमीरपुर में RSS की साइकिल यात्रा, भारत माता के जयघोष से गूंजा कुरारा क्षेत्र