बलौदाबाजार छत्तीसगढ़10जून24*सतनामी समाज ने आरोपियों की गिरफ्तारी समेत अन्य मांगों को लेकर उग्र प्रदर्शन किया.
🛑 cg बलौदाबाजार में आज सतनामी समाज ने आरोपियों की गिरफ्तारी समेत अन्य मांगों को लेकर उग्र प्रदर्शन किया. कलेक्ट्रेट का घेराव कर परिसर में खड़ी बाइक और चारपहिया वाहनों में आग लगा दी. अधिकारियों की गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की. प्रदर्शन के दौरान समाज के लोगों और पुलिस के बीच झूमाझटकी भी हुई, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं.
इस मामले में गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि पूरे मामले की न्यायिक जांच की जाएगी. दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. गृहमंत्री ने सभी से सामाजिक सौहार्द्र बनाए रखने की अपील भी की है. गिरौदपुरी धाम से 5 किमी दूर मानाकोनी में पुरानी बाघिन गुफा है. यहां जैतखाम और सतनामी समाज के पूजा स्थल पर तोड़फोड़ की गई थी. इस घटना से सतनामी समाज के लोगों में आक्रोश है

More Stories
बांदा4अगस्त26*रानी दुर्गावती गावर्नमेंट मेडिकल कालेज व राजकीय जिला अस्पताल में समस्याओं से सम्बंधित ज्ञापन सौंपा
लखनऊ4अगस्त26**सदन को प्रभावित कर 25 करोड़ जनता के हितों के साथ खिलवाड़ कर रहा विपक्षः मुख्यमंत्री*
उत्तर प्रदेश4अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*