February 16, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बलिया 15 फ़रवरी 26*महान विचारक लेखक साहित्यकार महात्मा संतराम बीए जी की जयंती और छात्रावास भूमि पूजन कार्यक्रम

बलिया 15 फ़रवरी 26*महान विचारक लेखक साहित्यकार महात्मा संतराम बीए जी की जयंती और छात्रावास भूमि पूजन कार्यक्रम

बलिया 15 फ़रवरी 26*महान विचारक लेखक साहित्यकार महात्मा संतराम बीए जी की जयंती और छात्रावास भूमि पूजन कार्यक्रम

आज दिनांक 15 फरवरी 2026 दिन रविवार स्थान टाउन हाल बापू भवन बलिया में प्रजापति विकास समिति बलिया और अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासभा फोरम के तत्वाधान में आयोजित महान विचारक लेखक साहित्यकार महात्मा संतराम बीए जी की जयंती और छात्रावास भूमि पूजन कार्यक्रम की अध्यक्षता आदरणीय दयाशंकर प्रजापति ने किया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मा रसडा विधायक उमाशंकर सिंह जी मुख्य वक्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासभा फोरम रामपाल प्रजापति,राष्ट्रीय संरक्षक पूर्व परिवहन आयुक्त मा चुन्नीलाल प्रजापति रहे । जयंती कार्यक्रम में संतराम बीए जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर शुभारभ किया गया सभी सम्मानित अतिथियों समाजसेवियों बुद्धजीवियों युवाओ का स्वागत किया गया ।
जयंती समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल प्रजापति ने समाज को समता और समानता शिक्षा और राजनीति के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि जिस देश में सामाजिक असमानता भेदभाव ऊंच नींच जातिभेद वर्णभेद वर्गभेद चरम पर था अशिक्षा बेरोजगारी थी हमारा समाज सामाजिक रूप से अपेक्षित और वंचित था तब हमारे महापुरुष संतराम बीए जी सामाजिक समरसता जाति तोड़ो समाज जोड़ो का नारा दिया और बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी उनके विचारों से सहमत होकर एक राष्ट्रीय स्तर पर अभियान चलाए गए जिनका विरोध उस वक्त के सामाजिक शोषणकारी ताकतों ने विरोध किया था । संतराम बीए एक साहित्यकार लेखक पत्रकार भी जिन्होंने 102 पुस्तके लिखकर समाज को जागृत करने समाज में सामाजिक परिवर्तन व्यवस्था परिवर्तन के महान कार्य किए हैं
इसलिए हम सबको उनके आदर्शों पर चलकर समाज को संगठित करने के साथ साथ शिक्षा व्यापार और राजनीति पर आगे बढ़ने के लिए रणनीति तैयार कर सभी लोगों को मिलकर समाज में काम करना पड़ेगा आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अधिक से अधिक लोगों को चुनाव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
कार्यक्रम को संबोधित करने वाले राष्ट्रीय संरक्षक पूर्व परिवहन आयुक्त मा चुन्नीलाल प्रजापति,अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासभा फोरम के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार प्रजापति, प्रदेश अध्यक्ष शिक्षक प्रकोष्ठ जयनाथ प्रजापति , डा सूरेश प्रजापति वाराणसी , प्रजापति विकास समिति बलिया के जुझारू नेता बलिराम प्रजापति लीलाधर प्रजापति, पृथ्वीनाथ प्रजापति , हरिओम प्रजापति एड सत्यम प्रजापति प्रधान संपादक आजमगढ़ जयपाल प्रजापति संरक्षक , राम अवध प्रजापति एड जिलाध्यक्ष आजमगढ़ कालिंद प्रजापति , नन्द जी नंदा प्रजापति , रामबचन प्रजापति ज्वाला प्रसाद प्रजापति,मंडल अध्यक्ष गोरखपुर , देवेंद्र प्रजापति बनारस ,रामगोविन्द प्रजापति चंदौली , ब्रजेश प्रजापति जौनपुर , वीर सिंह प्रजापति, दीपक संन्यासी मेजा , लक्ष्मण प्रजापति, रानी प्रजापति , सहित समाज सेवी और युवा मोर्चा महिला मोर्चा के सभी सम्मानित साथियों भाइयों बहनों ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

यूपीआजतक बांदा ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट

Taza Khabar