मथुरा 23 सितंबर 26* थाना बलदेव से बलात्कार के अभियोग में वांछित चल रहे अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
मथुरा। थाना राया पुलिस टीम द्वारा दिनांक 23.09.2026 को समय 12.25 बजे बरेली हाईवे बल्देव रोड अण्डरपास से करीब 20 मी0 आगे थाना राया मथुरा से बलात्कार के अभियोग में वांछित चल रहे अभियुक्त सोहेल पुत्र अब्दुलरहमान उर्फ रहमान निवासी चामुण्डा गली मौहल्ला व्यापारियान कस्बा व थाना राया जनपद मथुरा उम्र करीब 21 वर्ष सम्बन्धित मु0अ0सं0 305/26 धारा 87/351(2)/64 बी0एन0एस0 थाना राया जनपद मथुरा को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध थाना राया से आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई ।
*घटना का संक्षिप्त विवरणः-* दिनांक 18.09.2026 को समय करीब 18:17 बजे पीड़ित/मुकद्दमा वादी ने थाने आकर शिकायत दर्ज कराई थी कि चामुण्डा गली निवासी अभियुक्त सोहेल पुत्र रहमान उनकी 19 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया, साथ ही विरोध करने व शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी । वादी की तहरीर के आधार पर थाना राया पुलिस द्वारा तत्काल सुसंगत धाराओं में मु0अ0सं0 305/2026 धारा 87/351(2)/64 बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया था । मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने मुस्तैदी से दबिश देकर वांछित अभियुक्त सोहेल उपरोक्त को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ आवश्यक विधिक कानूनी कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय के समक्ष भेजा गया ।
*गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का नाम, पता व उम्र:-*
सोहेल पुत्र अब्दुलरहमान उर्फ रहमान निवासी चामुण्डा गली मौहल्ला व्यापारियान कस्बा व थाना राया जनपद मथुरा उम्र करीब 21 वर्ष ।
*अभियुक्त उपरोक्त की गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय:-*
स्थान- बरेली हाईवे बल्देव रोड अण्डरपास से करीब 20 मी0 आगे थाना राया मथुरा, दिनांक 23.09.2026 व समय 12.25 बजे ।
*अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध पंजीकृत अपराध का विवरण:-*
मु0अ0सं0 305/26 धारा 87/351(2)/64 बी0एन0एस0 2023 थाना राया जनपद मथुरा।
*अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम के सदस्यों के नाम:-*
1.प्र0नि0 कर्मवीर सिंह थाना राया जनपद मथुरा ।
2.उ0नि0 इन्तजार अली थाना राया जनपद मथुरा ।
3.का0 963 रामसिंह थाना राया जनपद मथुरा ।
More Stories
बांदा23सितंबर26* महाराजा श्री गणेशाय नवयुवक समाज ने किया विशाल कन्या भोज और भंडारे का आयोजन*
सहारनपुर 23 सितंबर 26*सहारनपुर से एक बड़ी राहत भरी खबर है
नई दिल्ली २३ सितंबर २६*बंगाल की खाड़ी के गहन अवदाब से यूपी में ऑरेंज अलर्ट, 25-26 सितंबर को पूर्वी प्रदेश में बहुत भारी बारिश की चेतावनी