फिरोजाबाद18जुलाई26*पुलिस-बदमाश मुठभेड़, इटावा एसओजी के दो सिपाही घायल, सुमित और अंकित ढेर*
फिरोजाबाद। इटावा की एसओजी टीम अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए शिकोहाबाद क्षेत्र में दबिश देने पहुंची थी। इसी दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। मुठभेड़ में इटावा एसओजी के सिपाही डेविड और पुष्पेंद्र गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही कानपुर रेंज के डीआईजी यमुना प्रसाद समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश सुमित और अंकित मारे गए। पुलिस क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाकर मामले की जांच में जुटी है। घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

More Stories
कानपुर नगर18जुलाई26*चोरी के पांच मोबाइल फोन के साथ आरोपी गिरफ्तार, नकदी भी बरामद
भागलपुर18जुलाई26* 263 ग्राम बाउन शुगर तथा 12.100 किलोग्राम अर्धनिर्मित बाउन शुगर की सामग्री के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।
उज्जैन18जुलाई26*सावन-भादो में बिना बुकिंग होंगे संध्या व शयन आरती के दर्शन*