फाजिल्का19मई*शराब का ठेका तोड़कर शराब चोरी करने वाला आरोपी काबू
अबोहर, 19 मई (शर्मा): फिरोजपुर के डीआईजी इंद्रबीर सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी अजय राज सिंह, डीएसपी बल्लुआना अवतार सिंह, डीएसपी अबोहर संदीप सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना बहाववाला के प्रभारी गुरविन्द्र कुमार एएसआई गिरीश कुमार व मनजीत सिंह ने गांव राजावाली में 13-5-2022 को शराब का ठेका तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी जगत पुत्र राजिन्द्र कुमार निवासी राजांवाली को काबू करने में सफलता हासिल की है। जबकि दूसरा आरोपी फरार बताया जा रहा है। आरेापी को न्यायाधीश अर्जुन सिंह संधू की अदालत में पेश किया गया योग्य न्यायाधीश ने उसे पूछताछ के लिए रिमांड पर भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना बहाववाला पुलिस ने ठेका इंचार्ज सुरजीत कुमार पुत्र सोम प्रकाश के ब्यानों के आधार पर मुकदमा नंबर 49, 17-5-2022 भादंसं की धारा 457, 380 आईपीसी के तहत जगत पुत्र राजिन्द्र कुमार निवासी राजांवाली व एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था। मामले की जांच एएसआई गिरीश कुमार कर रहे हैं।
फोटो : 04, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
सुल्तानपुर 31अगस्त 26*रक्तदानी योद्धाओं का सम्मान, रिया मौर्य ने बढ़ाया हौसला
संतकबीरनगर 31अगस्त 26*213 मजदूरों की फर्जी हाजिरी का आरोप, गोबड़ौरी में मचा हड़कंप
दिल्ली 31अगस्त 26*दिल्ली-NCR: चलती स्लीपर बस में 16 वर्षीय छात्रा से कथित गैंगरेप*