फाजिल्का16जून*शहर में ई-रिक्शा की भरमार, न किसी पर नंबर प्लेट और ही ड्राईविंग लाईसें
हादसा हुआ तो कौन होगा जिम्मेवार? : राजू चराया
अबोहर, 16 जून (शर्मा): शहर में लगातार ई-रिक्शा की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ई-रिक्शा सस्ता होने के साथ-साथ इसमें नंबर प्लेट व ड्राईविंग लाईसेंस का झंझट भी नहीं है। समाजसेवी संस्था नरसेवा नारायण सेवा के प्रधान राजू चराया व सोनू उर्फ आकाशदीप ने डीसी व एसएसपी से मांग की है कि इन ई-रिक्शा पर नंबर प्लेट जरूरी है और जो व्यक्ति ई-रिक्शा चलाता है उसका या तो ड्राईविंग लाईसेंस जरूरी किया जाये या फिर प्रशासन द्वारा इनके आईकार्ड बनाये जायें ताकि कोई हादसा हो जाता तो ई-रिक्शा चालक की पहचान हो सके। उन्होंने कहा कि बिना नंबर वाहनों के तो चालान काट दिये जाते हैं लेकिन यह ई-रिक्शा बिना नंबर के हजारों की संख्या में घूम रहे हैं जो कभी भी हादसों को अंजाम दे सकते हैं। इसलिए डीसी फाजिल्का व एसएसपी फाजिल्का को इस ओर जल्द ध्यान देकर तुरंत कार्यवाई की जाये।
फोटो:2, शहर में बिना नंबर के घूमते ई-रिक्शा व जानकारी देते राजू चराया।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
अयोध्या4मई26*तालाब में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शव को भेजा पीएम के लिए
बांदा4मई26*डीएम कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत चंदौर में भ्रष्टाचार का शिकायती पत्र दिया*
पूर्णिया बिहार 4 मई 26* तीन राज्यों की जीत की खुशबू से महका पूर्णिया, गूंजे जय श्रीराम