फाजिल्का14जून*मीटर रीडर पर ठग्गी मारने का मामला दर्ज करवाया एसडीओ बिजली बोर्ड ने
अबोहर, 14 जून (शर्मा): अबोहर सबडिवीजन बिजली बोर्ड नं. 2 के एसडीओ राजीव कुमार के बयानों के आधार पर नगर थाना 2 पुलिस ने मीटर रीडर द्वारा मीटर से रीडिंग की गड़बड़ी करने के आरोप में मुकदमा नं. 49, 13.06.2022 भांदस की धारा 420 आईपीसी के तहत आरोपी मीटर रीडर प्रदीप कुमार पुत्र लाल चंद वासी वार्ड नं. 16 मलोट मुक्तसर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार बिजली बोर्ड पटियाला व अबोहर की टीम ने तारा स्टेट व अन्य क्षेत्रों में छापेमारी जारी थी। इसी दौरान तारा स्टेट में मीटर रीडर ने मीटरों की रीडिंग में गड़बड़ी कर सरकार को लाखों रूपये का चूना लगाया है। पंजाब सरकार द्वारा एक कम्पनी को ठेका दिया हुआ था। उस कम्पनी के तहत प्रदीप कुमार मीटर रीडर अबोहर में लगा हुआ था।
नगर थाना 2 के प्रभारी हरप्रीत सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को जल्द ही इस मामले में गिरफ्तार किया जायेगा।
फोटो:1, जानकारी देते एसडीओ बिजली बोर्ड।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
रोहतास 3 अप्रैल 26*पूंजीगत व्यय (CAPEX) के अंतर्गत आवंटित राशि ₹317.60 करोड़ की राशि शत प्रतिशत खर्च की गई।*
कानपुर नगर 3 अप्रैल 26*”फार्मर रजिस्ट्री” नहीं करा पाने वालों को एक और मौका, कानपुर में 6 अप्रैल से बड़ा अभियान
पूर्णिया बिहार 3 अप्रैल 26 जयनगर-घुरना पथ के मजबूतीकरण का शुभारंभ : मंत्री ने किया शुरुआत