फर्रुखाबाद ब्रेकिंग :–
फर्रुखाबाद02अगस्त23*पांचाल घाट पर गंगा स्नान को आए सफाई कर्मी की हालत बिगड़ी
कई घंटे जाम में फंसे रहने के बाद सही समय पर युवक को नहीं मिल सका इलाज
जिला अस्पताल लोहिया में डॉक्टर ने सफाई कर्मी युवक को किया मृत घोषित
बिना किसी कानूनी कार्रवाई व बिना पोस्टमार्टम कराए शव लेकर परिजन घर चले गए
जनपद बदायूं के थाना उसावा के ग्राम रावतपुर निवासी नंदलाल बाल्मीकि अपने भाई आकाश के साथ पांचाल घाट गंगा तट स्नान करने आया था
गंगा स्नान के बाद नंदलाल अपने भाई के साथ घर वापस जाने को निकला
कुछ दूरी तय करने के बाद अचानक उनकी हालत बिगड़ गई और अचेत होकर सड़क पर गिर गया
आनन-फानन में भाई आकाश ने टेंपो से उसे अस्पताल ले जाने का प्रयास किया
इटावा बरेली हाईवे पर पांचाल घाट पर गंगा पुल के दोनों तरफ भीषण जाम लगा हुआ था
कई घंटे तक जाम में फंसे रहने के बाद वह शाम करीब 4:00 बजे सीएचसी राजेपुर पहुंचा
प्राथमिक उपचार के बाद युवक को डॉक्टर ने सीएचसी राजेपुर से जिला अस्पताल लोहिया रेफर कर दिया
इलाज के दौरान नंदलाल बाल्मीकि की जिला अस्पताल लोहिया में मौत हो गई
ईएमओ ड्यूटी पर तैनात डॉ अमिताभ चौहान ने युवक को मृत घोषित कर दिया
जिसके बाद बिना कुछ कानूनी कार्रवाई किए मृतक युवक के परिजन शव लेकर घर चले गए
थाना कादरी गेट क्षेत्र के पांचाल घाट का मामला

More Stories
गोरखपुर6अप्रैल 26*CM योगी ने जनता दर्शन में सुनी समस्याएं, बिटिया की फीस भरने के दिए निर्देश
श्रीगंगानगर6 अप्रैल 26*भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर 60 करोड़ की हेरोइन पकड़ी_:*
दिल्ली6 अप्रैल 26*क्राइम ब्रांच ने सरकारी मुफ्त दवाओं के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया।