फतेहपुर 22 नवम्बर 26*हाईवे पर टूरिस्ट स्लीपर बस ट्रक से टकराई, परिचालक व एक यात्री की मौत, दो दर्जन यात्री घायल*
*खागा (फतेहपुर) -* शनिवार की रात लगभग ढाई बजे कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे-2 पर भोगलपुर स्थित राजदरबार ढाबे के नजदीक टूरिस्ट स्लीपर बस ओवरटेक के दौरान आलू लदे ट्रक से टकरा गई।
जिससे बस परिचालक व एक यात्री की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि लगभग बीस से पचीस यात्री घायल हो गए। घायलों में सात की हालत गंभीर बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार यात्रियों से भरी बस *UP 53 MT 6614* बनारस जाते समय आलू लदे ट्रक नंबर *RJ 14 GN 8053* से ओवरटेक करते समय टकराई।
जानकारी के अनुसार खागा निवासी यात्री को खागा उतरना था, इसलिए खागा के नजदीक आते ही वह अपनी सीट छोड़कर आगे केबिन के पास आकर खड़ा हो गया था। तभी बस ट्रक से टकरा गई और युवक की मौत हो गई। वहीं चालक के पीछे केबिन में सो रहे दिल्ली निवासी एक परिचालक की भी दर्दनाक मौत हो गई।
मौके पर भोगलपुर निवासियों ने पहुंचकर मदद की। बस के दोनों इमरजेंसी दरवाजे न खुल पाने की वजह से ग्रामीणों ने बस के शीशे तोड़कर लोगों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को दो एम्बुलेंसों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरदो भेजा, जहां से सात लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए फतेहपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

More Stories
लखनऊ 22 नवम्बर 26*यूपी में 144 पुलिस उपाधीक्षकों का तबादला, वाराणसी में भी कई एसीपी बदले*
नई दिल्ली23 नवम्बर 26*मोदी सरकार में सब में मिलावट हो तो भला सोना कैसे बच सकता है…?*
मुजफ्फरनगर22 नवम्बर 26*रॉन्ग साइड से आ रहे ओवरलोड ट्रक ने टूरिस्ट बस में मारी जोरदार टक्कर, 9 लोग गंभीर घायल*