प्रयागराज6अगस्त25*प्राथमिक विद्यालय की छत जर्जर होने से बच्चों को स्कूल भेजने से कतरा रहे अभिभावक*
प्रयागराज। यमुनानगर (बारा)
विकासखंड जसरा स्थित खंडेसर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय की छत बेहद जर्जर हो चुकी है। स्थानीय गांव के बच्चों के अलावा अन्य मजरों के बच्चे भी इस विद्यालय में पढ़ने आते हैं। बारिश होने पर कुछ जागरूक अभिभावकों ने विद्यालय परिसर का निरीक्षण करने की मंशा से विद्यालय परिसर पहुंचे तो देखा कि जिस छत के नीचे बैठकर बच्चे शिक्षा प्राप्त करते हैं, छत ही टूटी हुई हैं। छत से पानी टपक ने से कमरे में पानी भर गया है। यही स्थिति कमोबेश हर कमरों में मिली। इस पर कुछ अभिभावकों ने इसकी जानकारी खण्ड विकास अधिकारी जसरा को देने के लिए फोन किया, तो उन्होंने कहा कि आखिर इस मामले में मैं क्या कर सकता हूं। बेसिक शिक्षा अधिकारी से बात करने पर उन्होंने कहा कि ठीक है, रुकिए, अभी कुछ करता हूँ। आश्वासन तो दिया गया है लेकिन अभी तक कोई अधिकारी या कर्मचारी झांकने तक नहीं आया। इस पर कुछ लोगों ने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि आखिर उन्होंने कुछ करने को कहा था, तो पूरा तो कर ही दिया। आखिर फोन करने के तत्काल बाद से ही 7 अगस्त तक सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया, अब और क्या चाहिए?8 अगस्त शुक्रवार के बाद 9 अगस्त को रक्षाबंधन और 10 अगस्त को रविवार अवकाश है ही। एक सप्ताह की छुट्टी मिली, अब क्या लेना चाहते हैं?
More Stories
कानपुर17 सितंबर 26*श्रमिकों के सम्मान में विशाल मेगा सुपर स्वास्थ्य शिविर, निःशुल्क जांच और दवाओं का वितरण
लखनऊ 17 सितम्बर 26*इपीएफ की न्यूनतम पेंशन न बढ़ाने से निराशा,यूपीडब्ल्यूजे ने दायरा बढ़ने का स्वागत किया
पूर्णिया बिहार17सितंबर26* पीएम मोदी के लिए जला आशीर्वाद का दीया, भट्ठा बाजार खीरी चौक मंदिर में भव्य आयोजन*