प्रयागराज4अगस्त25*मंत्री नन्दी ने करछना तहसील के बाढ़ प्रभावित कटका गांव का किया निरीक्षण*
प्रयागराज**अधिकारियों को सतर्क रहने और बाढ़ पीड़ितों के लिए सूखा राशन की व्यवस्था करने के दिए निर्देश*
*आपदा की इस घड़ी में लोगों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर खड़ी है हमारी सरकारः नन्दी*
उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने सोमवार को जनपद प्रयागराज के बाढ़ प्रभावित करछना तहसील के ग्राम सभा कटका डेरा गांव का निरीक्षण किया। मंत्री नन्दी ने बाढ़ पीड़ितों के बीच जाकर बाढ़ की स्थिति का अवलोकन करने के साथ ही बाढ़ प्रभावितजनों का कुशलक्षेम जाना। मंत्री नन्दी ने अधिकारियों को बाढ़ ग्रस्त इलाकों में सूखा राशन एवं मवेशियों के लिए चारा की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए।
मंत्री नन्दी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि गंगा और यमुना के जलस्तर में लगातार वृद्धि जारी है। ऐसे में बाढ़ चौकी के माध्यम से जलस्तर की सतत निगरानी की जाए। ग्राम प्रधानों से समन्वय स्थापित कर आवश्यकता पड़ने पर लोगों को सुरक्षित निकालने और राहत शिविर में पहुंचाने की तैयारी किए जाने के भी निर्देश दिए। मंत्री नन्दी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार बाढ़ प्रभावितजनों को समस्त सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार और प्रशासन आपदा की इस घड़ी में लोगों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर खड़ी है। पुरी तरह से मुस्तैद और सचेत है।

More Stories
नई दिल्ली13जून26*एआईसीसी में अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष का 1वर्ष कार्यकाल पूर्ण होने पर दी हार्दिक शुभकामनाएं
गाजियाबाद13जून26*50 हजार का इनामी अपहरण-हत्याकांड का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली
कानपुर नगर13जून26*कानपुर में दबंगों का आतंक! पार्क में चली गोली, फटे बम