प्रयागराज28मार्च*अतीक-अशरफ फैसला सुनने के लिए एमपी-एमएलए कोर्ट लाए गए, जूते-चप्पल की माला लेकर पहुंचा वकील*
बहुचर्चित उमेश पाल अपहरण कांड में आखिरकार फैसले की घड़ी आ गई। 17 साल पुराने उमेश पाल अपहरण केस में प्रयागराज की एमपी-एमएलए कोर्ट का फैसला थोड़ी देर में आने वाला है। फैसला सुनने के लिए अतीक अहमद, उसके भाई अशरफ और एक अन्य आरोपी फरहान को लेकर अलग-अलग तीन कैदी वाहनों कोर्ट लाया गया है। हाल के दिनों यूपी की सबसे बड़ी सनसनी उमेश पाल हत्याकांड सुर्खियों में है।
*28 मार्च 2023, 12:21 बजे*
*तीसरा आरोपी भी कैदी वाहन से पहुंचा कोर्ट*
अतीक अहमद और अशरफ अहमद के कोर्ट पहुंचने के थोड़ी देर बाद तीसरे आरोपी फरहान को लेकर तीसरा कैदी वाहन भी कोर्ट पहुंच चुका है।
*28 मार्च, 12:19*
*जूते-चप्पल की माला लेकर पहुंचे वकील*
फैसले से पहले एक वकील अचानक जूते-चप्पल की माला लेकर कचहरी परिसर में पहुंच गए। वकील ने कहा कि 4 दशक से प्रयागराज में खूनी खेल खेलने वाले अतीक के साथ अब इंसाफ होगा। उसने कहा कि उमेश पाल की हत्या कर दी गई। मुझे किसी से डर नहीं लगता। मैं चाहता हूं कि सरकार माफिया को मिट्टी में मिला दे।
*28 मार्च 12:15 बजे*
*अतीक अहमद कचहरी पहुंचा*
दूसरा कैदी वाहन भी कचहरी परिसर पहुंच चुका है। बताया जा रहा है कि इसमें अतीक अहमद है। अब तीसरे कैदी वाहन का इंतजार किया जा रहा है।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
पूर्णिया बिहार14फरवरी26* पूर्णिया का 256वां स्थापना दिवस: का डीएम और आईजी ने प्रभातफेरी को हरी झंडी दिखाकर किया आगाज़
बाँदा 14 फ़रवरी 26*संपूर्ण थाना समाधान दिवस का आयोजन थाना चिल्ला में किया गया तथा थाना चिल्ला का निरीक्षण भी किया गयाl
उन्नाव 14 फ़रवरी 26*खबर उन्नाव से है जहाँ आज 14 फरवरी जिसको काला दिवस मनाया गया,