प्रयागराज23अप्रैल* के थरवई में एक ही परिवार के 5 लोगों की गला रेतकर हत्या, शवों को जलाने के लिए घर में लगा दी आग*
*प्रयागराज* थरवई थाना क्षेत्र के खेवराजपुर गांव में शुक्रवार आधी रात के बाद हत्यारों ने एक ही परिवार के 5 लोगों की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। वहीं, एक 5 साल की बच्ची पर भी वार किया है। उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल कर रहे हैं। जिस परिवार की हत्या की गई है उसका मुखिया खेती और पशुओं की खरीद बिक्री करके परिवार का भरण पोषण करता था। शुक्रवार रात सभी घर में सो रहे थे। जबकि बेटा प्रयागराज शहर में था। इसी बीच रात को बदमाशों ने घर में घुसकर पांच लोगों की धारदार हथियार से हत्या कर दी और सामान लूट कर भाग गए। एक पांच साल की बच्ची बच गई है। बेटा प्रयागराज शहर में था इसलिए वह भी बच गया।
मृतकों के नाम
राजकुमार यादव पुत्र राम अवतार, उम्र 55 वर्ष
कुसुम यादव पत्नी राजकुमार, उम्र 50 वर्ष
मनीषा यादव पुत्री राजकुमार, उम्र 25 वर्ष
सविता यादव पत्नी सुनील, उम्र 30 वर्ष
मीनाक्षी पुत्री सुनील, उम्र 2 वर्ष

More Stories
नई दिल्ली30 अप्रैल 2026-यूपीआजतक न्यूज चैनल पर आज की देश की कुछ खास खबरें
धार 30अप्रैल26*मध्य प्रदेश धार में भीषण सड़क हादस..!*
NEW DELHI 30APRAIL 2026*TODAYS TOP NEWS*