प्रयागराज23अगस्त24*कनपटी पर गोली मारकर युवक की हत्या,
कनपटी पर गोली मारकर युवक की हत्या, इरादतगंज हवाई पट्टी के पास हुई सनसनीखेज वारदात शुक्रवार की भोर में घूरपुर थाना क्षेत्र के इरादतगंज हवाई पट्टी पर चौकठा गांव के समीप एक युवक का रक्त रंजित शव मिला। सूचना पर घटना स्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। युवक के सिर पर गंभीर घाव थे। पास में काफी खून फैला था। शव के समीप ही एक साइकिल की चैन पड़ी थी। समझा जा रहा है कि साइकिल की चैन से गला घोंटने के बाद उसको गोली मारी गई है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। सूचना पर जिले के पुलिस अधिकारी डाग स्क्वाड और फॉरेंसिक टीमों के साथ घटनास्थल पहुंचे। विभिन्न तरीके से जांच कर नमूने एकत्र किए गए। मृतक के शरीर पर नीला पैंट और भूरे रंग का शर्ट है। माना जा रहा है कि उसे कहीं से ले आकर यहां हत्या की गई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

More Stories
मुगलसराय20अगस्त26*राजीव गांधी की80वीं जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद वृक्षारोपण किया गया।
पंजाब20अगस्त26*अबोहर बार एसो. प्रधान प्रकाश सिंह बराड़ का जन्मदिन धूमधाम से मनाया
कानपुर देहात20 अगस्त 2026*जिले के संचालित एकमात्र कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने रचा इतिहास*