प्रयागराज22दिसम्बर*पार्टी द्वारा दिए जिम्मेदारी का करुगा बखूबी निर्वहन- प्रमोद पयासी
राष्ट्रीय सचिव समाजवादी पार्टी (छास)बनाए जाने पर सपाइयों में हर्ष
कोरांव प्रयागराज
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के अनुमति से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष छात्र सभा नेहा यादव के द्वारा विधानसभा कोरांव अंतर्गत बढ़वारी ग्राम सभा निवासी प्रमोद मिश्र पयासी को राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर व्याप्त है जैसे ही यह खबर क्षेत्र में पहुंची सपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय जनों द्वारा सपा नेता को बधाई देने का सिलसिला निकल पड़ा इस मौके पर नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव छात्र सभा प्रमोद मिश्र पयासी ने कहा कि जिस तरह से शीर्ष नेतृत्व ने साधारण परिवार से आने वाले एक किसान के बच्चे को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान देने का कार्य किया है इसका मैं आभारी हूं और इससे यह साबित होता है कि समाजवादी पार्टी में संघर्ष करने वाले को एक न एक दिन सम्मान जरूर मिलता है और पार्टी द्वारा जो भी जिम्मेदारी दिया गया है उसका बखूबी निर्वहन करते हुए 2022 मैं अखिलेश यादव की सरकार बनाने में जी जान से मेहनत करेंगे और जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए जो भी जतन करना पड़ेगा उससे पीछे नहीं हटेंगे।
समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष मेहताब खान ने कहा कि जिस तरह से विधानसभा कोरांव से पहली बार किसी कार्यकर्ता को राष्ट्रीय कमेटी में स्थान मिला है यह क्षेत्र के लिए गौरव की बात है और निश्चित ही प्रमोद मिश्र पयासी को पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है इससे संगठन को मजबूती मिलेगी और ब्राह्मण समाज का एक बड़ा तबका समाजवादी पार्टी से जुड़ने का कार्य करेगा और आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा।
बधाई देने वालों में मुख्य रूप से राजेश पांडे जिला सचिव सोमदत्त सिंह पटेल जिला पंचायत सदस्य ओम सहाय लालजी पाल निराला रामकृपाल कोल पूर्व विधायक रामदेव निडर दीपांशु कोल सुमन कोल सहादत अली प्रदेश सचिव सफात अली नौशाद अंसारी मनोज सोनी रामानुज यादव मंगला कोल रविंद्र जैसल आलोक शुक्ला विपुल दुबे आदि लोगो ने बधाई दिया।

More Stories
कौशाम्बी 4 मार्च 26*डिवाइडर पर टकराने से बाइक सवार की मौके पर हुई मौत*
कौशाम्बी 4 मार्च 26*पति की प्रताड़ना से पीड़ित होकर कुएं में कूदी महिला गंभीर घायल*
लखनऊ 4 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….