प्रयागराज20मई24*इंटीग्रेटेड कोर्स में नहीं ले सकेंगे दो से अधिक प्रयोगात्मक विषय*
*प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) राज्य विश्वविद्यालय ने जारी किया नोटिफिकेशन*
*समाजशास्त्रत्त् व समाज कार्य में किसी एक विषय का मिलेगा विकल्प*
*एकीकृत पाठ्यक्रमों में दो से अधिक भाषा का नहीं मिलेगा विकल्प*
*प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) राज्य विश्वविद्यालय परिसर में संचालित हो रहे स्नातक पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स में दो से ज्यादा प्रयोगात्मक विषय नहीं ले सकेंगे। इससे पहले इसकी बाध्यता नहीं थी। इस संबंध में विश्वविद्यालय ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। साथ ही समाजशास्त्रत्त् व समाज कार्य में से किसी एक विषय का विकल्प ले सकेंगे।विश्वविद्यालय परिसर में आईपीए (इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन आर्ट) में 60 सीटों के सापेक्ष प्रवेश होगा। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू है। इन एकीकृत पाठ्यक्रमों में विद्यार्थी दो प्रमुख विषयों का चयन करेंगे, दोनों प्रमुख विषय एक ही संकाय से होंगे। प्रत्येक विद्यार्थी को प्रथम दो वर्ष (4 सेमेस्टर) के लिए एक गौण विषय (सेकेंड्री सब्जेक्ट) का भी चयन करना होगा, जो किसी भी संकाय विभाग से हो सकता है। विद्यार्थियों को प्रथम और तृतीय सेमेस्टर में एक-एक व्यावसायिक पाठ्यक्रम और एक वैल्यू एडेड कोर्स का भी चयन करना होगा। विद्यार्थियों को द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर में एक-एक सह-पाठ्यक्रम का और समर ट्रेनिंग का विकल्प चयनित करना होगा।*

More Stories
अयोध्या 28 फ़रवरी 26*खण्डासा बाजार में बंजर भूमि पर कब्जे का आरोप, डीएम व एसएसपी से शिकायत
सीकर 28 फ़रवरी 26*🌐खाटूश्यामजी में आस्था का महासैलाब*
कानपुर देहात28फरवरी26*होली पर्व के अवसर पर 03 मार्च 2026 को सार्वजनिक अवकाश घोषित*