प्रयागराज18जून2022*यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट घोषित.*
यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। इस साल 12वीं में 24,11,035 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था और 22,50,742 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। परीक्षा में कुल 85.33 प्रतिशत परीक्षार्थी पास हुए हैं। फतेहपुर जिले की दिव्यांशी ने प्रदेश में टॉप किया है। दिव्यांशी को परीक्षा में कुल 95.40 प्रतिशत अंक मिले है। वहीं प्रयागराज की अंशिका यादव और बाराबंकी के योगेश प्रताप को दूसरा स्थान मिला है। टॉपर्स की लिस्ट में तीसरे स्थान पर फतेहपुर के बालकृष्ण है। चौथे स्थान पर कानपूर के प्रखर पाठक जबकि पांचवे स्थान पर प्रयागराज की आंचल यादव है।

More Stories
कानपुर नगर28मई26*मक्का पुरवा में जल जीवन मिशन बना भ्रष्टाचार मिशन -रचना सिंह
बाराबंकी28मई26*दिनदहाड़े लूट करने वाले गिरोह का पुलिस ने मात्र 4 दिनों में पर्दाफाश किया
गोरखपुर28 मई26*“मिशन-शक्ति फेज-5.0” फेज-2 के विशेष अभियान के अन्तर्गत महिलाओं /बालिकाओं को जागरूक किया गया-*