प्रयागराज13जुलाई24*महिला दारोगा ने साइबर जागरूकता अभियान चलाकर स्कूली छात्राओं को किया जागरूक
नए कानून के बारे में भी छात्राओं को दी गई जानकारी
प्रयागराज। साइबर क्राइम से होने वाली हानि के बारे में महिला दारोगा शालिनी सिंह नागर ने छात्राओं से मुलाकात कर उन्हें जानकारी से अवगत कराया। साथ ही नए कानून के बारे में भी जानकारी दी। चलाए जा रहे साइबर जागरूकता अभियान, शक्ति मिशन 4.0 विशेष अभियान के तहत साइबर जागरूकता सेमिनार का आयोजन धूमनगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर स्थित मुंडेरा के समीप सेंट विष्णु इंटर कॉलेज में किया गया। सेमिनार में भारी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। महिला सब इंस्पेक्टर शालिनी सिंह नागर ने छात्राओं को सेमिनार के माध्यम से डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन ट्रेडिंग, शेयर बाजार में इन्वेस्ट के नाम पर होने वाले फ्रॉड, ब्लैक मेलिंग के नाम पर पैसे की ठगी आदि के बारे में विस्तृत जानकारी देकर उन लोगों को अवगत कराया। साथ ही किसी भी व्यक्ति के साथ यदि साइबर फ्राड होने की दशा में तत्काल जारी हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें और एवं w.w.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। जिससे सही समय रहते ही साइबर फ्रॉड से बचाया जा सके। वहीं छात्राओं को बीते एक जुलाई से लागू हुए नए कानून की बारिकियों के बारे में भी सविस्तार वर्णन करते हुए उपनिरीक्षक शालिनी सिंह नागर ने उन्हें प्रत्येक वर्तमान में संचालित धाराओं के बारे में भी जानकारी मुहैया कराया और छात्राओं के साथ किसी भी प्रकार की घटित वारदात होने पर तत्काल नजदीकी पुलिस स्टेशन पर सूचना देने के साथ ही जारी हेल्पलाइन नंबर को भी उन्हें मुहैया कराया गया। इस दौरान महिला सब इंस्पेक्टर शालिनी सिंह नागर और महिला कांस्टेबल अलका यादव ने कई ऐसी भी छात्राओं से भी संवाद किए जो अपनी बातों को खुलकर बताने में असमर्थ रहती हैं। उक्त छात्राओं को बताया गया कि वह अपनी बातों को यदि खुलकर नहीं बता सकती हैं तो वह लिखकर ही जानकारी दे दें। उनके द्वारा दी गई जानकारी को गुप्त रखा जाता है। ताकि सही समय रहते ही कार्रवाई की जा सके। इतना ही नहीं सरकार की ओर से बालक, बालिकाओं सहित महिलाओं के लिए जारी संचालित योजनाओं के बारे में भी जानकारी से अवगत कराया गया।

More Stories
लखनऊ १६ फरवरी २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें.
महोबा १६ फरवरी २६ * उत्तर प्रदेश के महोबा में ‘जल जीवन मिशन’ की गुणवत्ता सवालों के घेरे में है
कानपूर देहात१६फरवरी26* युवक ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया