प्रयागराज12दिसम्बर2022*समाजवादी पदयात्रा में उमड़ा सपाइयों का हुजूम
सपाइयों ने किया जगह जगह भव्य स्वागत
कोरांव प्रयागराज देश बचाओ देश बनाओ समाजवादी पदयात्रा कार्यक्रम के तहत सपाइयों का कारवां जोकि गाजीपुर से चलकर लखनऊ के लिए रवाना हुआ है दिन सोमवार को यात्रा का 79वा दिन नगर में विश्राम के बाद नगर से लेडियारी के लिए प्रस्थान किया इस दौरान सपाइयों ने जगह-जगह पर यात्रा में शामिल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।यात्रा का नेतृत्व कर रहे अभिषेक यादव ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश में काबिज भाजपा सरकार विकास के हर मुद्दे पर पूर्ण रूप से विफल सरकार है जिसके कारण जनता त्राहि त्राहि कर रही है इसी लिए इस यात्रा के जरिए लोगो को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। यात्रा का विधानसभा कोरांव में नेतृत्व कर रहे रामदेव निडर कोल पूर्व जिला सचिव राजू चौबे ने अपने सैकड़ों समर्थको के साथ स्वागत करते हुए संयुक्त कहा की जिस तरह आमजन में यात्रा को लेकर उत्सुकता देखी जा रही है और लोग बढ़चढ़ कर भाग ले रहे है इससे यह स्पष्ट हो गया है कि आने वाले नगर निकाय के चुनाव और लोकसभा के चुनावों में जनता अपना समर्थन अपने मत के रूप में समाजवादी पार्टी को देने जा रही है।
नगर पंचायत में मेहताब खान नगर अध्यक्ष समाजवादी पार्टी राजेश पांडे जिला सचिव के द्वारा यात्रा के उपस्थित सभी लोगों का स्वागत जोरदार ढंग से किया गया यात्रा को नगर के सीमा तक विदा किया गया।
इस मौके पर प्रमुख रूप से राघवेंद्र यादव संदीप यादव अरुण यादव अविनाश विद्यार्थी अफजल अली किसान नेता ललन सिंह पटेल प्रमोद मिश्र पयासी राष्ट्रीय सचिव छात्र सभा हरे कृष्ण यादव शहादत अली नौशाद अंसारी पवन सिंघाल पवन सोनकर दिनेश पटेल मंगला कोल हारुन अंसारी इसरार अली जीशान अली राम गोपाल सिंह श्री राम प्रजापति भागीरथी केशरी आदि लोग उपस्थित रहे।

More Stories
सतना9अगस्त26*मॉर्चुरी में हो रहा था पोस्टमॉर्टम, पौने दो घंटे तक देखती रहीं छात्राएं, जिला अस्पताल में आई सामने बड़ी लापरवाही*
बाड़मेर9अगस्त26*खेत में 5 लाख रुपए दबाकर भूल गया किसान, जुताई के दौरान मिली रकम नोटों को चट कर गई दीमक*
कानपुर नगर9अगस्त26*शिवराजपुर खंड विकास अधिकारी युशवीस सिंह के ढीले रवैये से श्रद्धालु परेशान,