प्रयागराज10अगस्त24*दोस्त के संग नहाने गया बालक गंगा नदी में डूबा*
*प्रयागराज ।**पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के फतेहपुर घाट दोस्त संग नहाने गया बालक गंगा नदी में डूब गया। डूब रहे दो बालकों में एक को स्थानीय मछुआरों ने बचा लिया जबकि दूसरे को बचाने में असफल रहे। डूबने की खबर मिलते ही मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंच गई और एसडीआरएफ टीम को बुलाकर डूबे हुए बालक के तलाश में जुट गई।
पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मादपुर गांव के रहने वाले दो बालक अयान पुत्र शमशाद अहमद उम्र 15 वर्ष और शमद पुत्र मुश्तकीम उम्र 13 वर्ष शनिवार को फतेहपुर घाट गंगा नदी में नहाने गए थे। नहाते समय दोनो मित्र गहरे पानी में चले जाने से डूबने लगे। स्थानीय मछुआरों ने आयान को बचा लिए जबकि शमद को भी बचाने की कोशिश की गई लेकिन स्थानीय मछुआरे शमद को बचाने में असफल रहे। डूबे हुए बालक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और उनका रो – रोकर बुरा हाल है। खबर लिखे जाने तक बालक को ढूंढने में जलपुलिस नाकाम रही है।

More Stories
गाजियाबाद18मई26*अमेरिका से B.Tech (कंप्यूटर साइंस) और B.Sc (ऑनर्स) गोल्ड मेडल जीतकर अपने परिवार का मान बढ़ाया*
लखनऊ18मई26*उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट, 45 डिग्री के पार पहुंचेगा पारा,
सुल्तानपुर18मई26*सपा प्रवक्ता द्वारा ब्राह्मण समाज पर की गई टिप्पणीके विरोधमें परशुराम यूवा वाहनी का प्रदर्शन