प्रयागराज03अगस्त2023*ज्ञानवापी केस: हाईकोर्ट के फैसले के बाद वाराणसी डीएम ने बताया कब होगा सर्वे*
प्रयागराज।ज्ञानवापी मस्जिद के एएसआई सर्वे को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आज गुरुवार बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने अंजुमन इंतजामिया मस्जिद कमेटी की याचिका को खारिज करते हुए ज्ञानवापी परिसर का भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण सर्वे को हरी झंडी दे दी है।
ज्ञानवापी में एएसआई के सर्वे के हाईकोर्ट के आदेश के बाद जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने बयान जारी किया है।डीएम ने कहा कि एएसआई ने शुक्रवार से सर्वे कराने के लिए हमसे सहयोग मांगा है। हमसे जितना होगा उतना सहयोग करेंगे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एएसआई सर्वेक्षण के लिए वाराणसी न्यायालय के आदेश को बरकरार रखा है। हाईकोर्ट ने कहा- न्याय के हित में ज्ञानवापी में वैज्ञानिक सर्वेक्षण जरूरी।इस फैसले पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या का भी बयान आया है। डिप्टी सीएम मौर्य ने कहा कि मैं आदेश का स्वागत करता हूं। मुझे विश्वास है कि एएसआई के सर्वेक्षण से सच्चाई सामने आएगी और इस विवाद का भी निस्तारण होगा।

More Stories
कौशाम्बी 6 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 6 अप्रैल 26*पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित अपराध समीक्षा गोष्ठी*
कौशाम्बी 6 अप्रैल 26*शालिनी सिंह बनी उत्तर प्रदेश कांग्रेस सोसल मीडिया विभाग की अध्यक्ष*