प्रयागराज 1 अप्रैल 26*नकली नोटों के बड़े गिरोह का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
प्रयागराज *उत्तर प्रदेश में नकली नोटों के बड़े गिरोह का खुलासा करते हुए प्रयागराज की सरायइनायत पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने संयुक्त अभियान में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि देवरिया में नकली नोटों की एक फैक्ट्री संचालित की जा रही थी, जिसका कथित मास्टरमाइंड समाजवादी पार्टी से जुड़ा नेता विवेक यादव है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग ₹1 लाख 18 हजार के नकली नोट, लैपटॉप, प्रिंटर और अन्य उपकरण बरामद किए हैं, जिनका इस्तेमाल फर्जी करेंसी छापने में किया जा रहा था। मामले में मुख्य आरोपी विवेक यादव समेत दो अन्य आरोपी फिलहाल फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
अधिकारियों के अनुसार, यह गिरोह लंबे समय से सक्रिय था और स्थानीय स्तर पर नकली नोटों की सप्लाई कर रहा था। पुलिस अब इस नेटवर्क के अन्य कनेक्शनों की भी जांच कर रही है, जिससे इस पूरे रैकेट का विस्तार सामने आ सके।
#FakeCurrency #Deoria #Prayagraj

More Stories
लखीमपुर खीरी १ अप्रैल २६ * “स्कूल चलो अभियान” के तहत सदर विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित हुआ
वाराणसी १ अप्रैल २६ * कैथी और डाफी प्लाजा पर पांच से 20 रुपये बढ़ा टोल
कानपुर देहात | दिनांक 1 अप्रैल 2026*जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में की जनसुनवाई।