April 25, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

प्रतापगढ़25सितम्बर25*एथलेटिक्स प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, विभिन्न स्पर्धाओं में युवाओं ने दिखाया अपना दम खम* ..

प्रतापगढ़25सितम्बर25*एथलेटिक्स प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, विभिन्न स्पर्धाओं में युवाओं ने दिखाया अपना दम खम* ..

प्रतापगढ़25सितम्बर25*एथलेटिक्स प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, विभिन्न स्पर्धाओं में युवाओं ने दिखाया अपना दम खम* ..

प्रतापगढ़* बिहारगंज़ के बैजलपुर में स्व: अलख नारायण सिंह स्मारक खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन..

* खेल प्रतियोगिता के आयोजनकर्ता जिला पंचायत सदस्य विश्वजीत सिंह मोहित रहे…

* इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के तौर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कुलदीप पटेल एवं विशिष्ट अतिथि मुन्ना सिंह नेता जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रहे।

* बैजलपुर बिहारगंज में आयोजित लम्बी कूद, दौड़ (200 मीटर )एवं गोला फेंक प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें जिले भर के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

* 200 मीटर दौड़ में कांपा के विकास सरोज प्रथम, पूरे हुडहा के स्वालेह द्वितीय एवं गोंडे के अरमान तृतीय स्थान पर रहें ।

* गोला फेंक में शाकिब 45. 4 सेमी के साथ प्रथम एवं अरबाज 39.7 सेमी के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

* लम्बी कूद प्रतियोगिता में दिलशाद 21.7 फ़ीट की छलांग लगाकर प्रथम,

* हिमांशु 20.11 की छलांग के साथ दूसरे औऱ अरमान 19.8 फ़ीट की छलांग के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

* अंत में 12 वर्ष तक के बच्चों की भी मैत्री दौड़ हुयी।

* जिसमें प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

* शिक्षक प्रवीण कुमार सिंह ने कमेंटेटर की भूमिका निभाई, अपनी दमदार कमेंट्री से वहां उपस्थित जनसमूह एवं खिलाड़ियों को मनोबल को प्रवीण सिंह ने किया प्रभावित।

* जबकि बाबर ने इस प्रतियोगिता में निभाई रेफरी की भूमिका..

* जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कुलदीप पटेल बतौर मुख्य अतिथि ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया।

* इस अवसर पर धीरज सिंह, अरुण सिंह, गुलहसन, हदीस, इब्राहिम, राजेश शुक्ला, रत्नेश, मोनू पाण्डेय, प्रदीप पाल एवं सैकड़ों की संख्या में दर्शक मौजूद रहे