April 3, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

प्रतापगढ़23अक्टूबर23*स्वर्णकार से नगदी समेत जेवर भरा बैग की लूट*

प्रतापगढ़23अक्टूबर23*स्वर्णकार से नगदी समेत जेवर भरा बैग की लूट*

*ब्रेकिंग न्यूज*

प्रतापगढ़23अक्टूबर23*स्वर्णकार से नगदी समेत जेवर भरा बैग की लूट*

*लालगंज प्रतापगढ़। सांगीपुर थाना के शुकुलपुर गांव निवासी सनी उर्फ अमरनाथ सरजू प्रसाद की गांव से लगभग एक किलो मीटर दूर बाजार में सर्राफा की दुकान है।*

*रविवार शाम लगभग सात बजे वह दुकान बन्द कर बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही वह घर के पचास मीटर की दूरी पर पंहुचा। यहां वह अपने दोस्त रोहित से बाइक रोककर बात करने लगा। इसी बीच पीछे से एक पल्सर पर सवार तीन नकाबपोश बदमाश पहुंचकर उसके कनपटी पर तमंचा तान दिया भयभीत सनी ने जान बचाने के लिए जेवर तथा पैसा का दो बैग बदमाशों के हवाले कर दिया। बैग पाते ही बदमाश हवाई फायर करते हुए भाग निकले।*

सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए चेकिंग अभियान चलाया पर सफल नहीं हुए।
सोमवार सुबह पीड़ित ने थाने पर पहुंच कर घटना की बाबत तहरीर दी है। पीड़ित के मुताबिक बदमाश उसके पास से ₹21000 नगद हुआ जेवरात चोरी कर ले गए। एसओ टी एन पाण्डेय का कहना है तहरीर मिली है। घटना का शीघ्र ही खुलासा किया जाएगा।

Taza Khabar