प्रतापगढ़1 मई26*बी ए की छात्रा ने बंद कमरे में फांसी लगाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम*
प्रतापगढ़। फतनपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर कला गांव निवासी लल्लू राम यादव की पुत्री लक्ष्मी यादव उम्र 20 वर्ष यह रानीगंज स्थित एक कॉलेज में बी ए तृतीय तकी छात्रा है। चर्चा है कि रानीगंज थाना क्षेत्र के सेनउआ इमली डांड निवासी युवक से इसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसके बाद से दोनों शादी की जिद पर अड़े हुए थे 30 अप्रैल दिन गुरुवार को छात्रा बगल गांव के रानीगंज थाना क्षेत्र के खाखापुर स्थित आटा चक्की पर गेहूं पिसवाने गई। जहां से वापस आते समय प्रेमी ने रास्ते में जबरन रोक कर जबरन साथ ले जाने की जिद करने लगा। शोर पर प्रेमी युवक वहां से भाग निकला। मामले में छात्रा ने 1 मई की बीती रात को घर के अंदर कमरे में दुपट्टे से पंखे में लटक कर जान दे दी। सुबह परिजनों ने आवाज दिया तो दरवाजा बंद था। जिस पर रोशनदान से लोगों ने देखा तो छात्रा फांसी के फंदे पर झूलती मिली। मामले की सूचना फतनपुर पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतका की मां राजकुमारी पत्नी लल्लू राम ने पुलिस को नामजद तहरीर दी है। इस संबंध में एस ओ फतनपुर मनीष त्रिपाठी ने बताया कि दोनों का प्रेम प्रपंच था। शादी करने की बात परिजन नहीं मान रहे थे जिसमें छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी है। तहरीर मिली है कार्यवाही की जा रही है। वर्तमान समय में मृतक छात्रा का पिता रोजी-रोटी के सिलसिले में बाहर है पांच बहनों में मृतका लक्ष्मी सबसे छोटी थी।

More Stories
बाराबंकी21अगस्त26*पीड़ित परिवार से मिले भाजपा नेता, हरसंभव मदद का दिया भरोसा
मुगलसराय20अगस्त26*राजीव गांधी की80वीं जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद वृक्षारोपण किया गया।
पंजाब20अगस्त26*अबोहर बार एसो. प्रधान प्रकाश सिंह बराड़ का जन्मदिन धूमधाम से मनाया