पूर्णिया8मई26*अपर समाहर्ता के आदेश से चेन्नई पहुंची पूर्णिया की मुस्कान, अर्णव बना वी.एस. अर्जुन
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार
*पूर्णियां ।* अपर समाहर्ता रवि राकेश ने गुरुवार को एक मार्मिक दत्तक ग्रहण वाद का निष्पादन करते हुए ममता की नई इबारत लिखी। उन्होंने विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, पूर्णिया में आवासित बालक अर्णव (काल्पनिक नाम) को दत्तक ग्रहण विनियम, 2022 के प्रावधानों के अंतर्गत चेन्नई निवासी दंपति एन. सेल्वकुमार एवं एस. वलारमाथी को विधिवत सौंपने का आदेश पारित किया।
न्यायालय के आदेश के तत्काल बाद दत्तक माता-पिता की भावुक अपील पर बालक का नामकरण अर्णव से वी.एस. अर्जुन कर दिया गया। आदेश के साथ ही अर्जुन को दंपति की जैविक संतान के सभी वैधानिक अधिकार प्राप्त हो गए। अपने आंगन में नन्ही किलकारी पाकर दंपति का हर्ष भाव-विह्वल कर देने वाला था।
आदेश पारित किए जाने के समय पुलिस अधीक्षक सुश्री स्वीटी सहरावत, सहायक निदेशक जिला बाल संरक्षण इकाई अमरेश कुमार, बाल संरक्षण पदाधिकारी विवेक कुमार, विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान की प्रियंका कुमारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
*हर परित्यक्त बच्चे को मिले परिवार: डीएम*
जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने इस पुनीत अवसर पर निर्देशित किया कि दत्तक ग्रहण संस्थान तथा सम्पूर्ण प्रक्रिया का सघन प्रचार-प्रसार किया जाए। उन्होंने कहा कि परित्यक्त एवं निराश्रित बच्चों को तत्परता से संरक्षण देकर संस्थान में आवासित कराया जाए, ताकि केंद्रीय दत्तक ग्रहण प्राधिकरण (CARA) के माध्यम से उन्हें स्नेहिल परिवार मिल सके। डीएम ने सभी हितधारकों को संवेदनशीलता और मानवीय दृष्टिकोण के साथ कार्य करने का आह्वान किया, जिससे निसंतान दंपतियों की सूनी गोद भर सके और मासूमों को माता-पिता का आंचल नसीब हो।

More Stories
कानपुर नगर 8मई26*चौबेपुर में आरटीओ प्रवर्तन विभाग हुआ सक्रिय
पूर्णिया8मई26*कल लोक अदालत: पूर्णिया में सुबह 9 से शाम 7 तक इन 3 रूटों पर नो एंट्री,
मथुरा7म 26 *थाना सुरीर के अंतर्गत हुई डकैती काण्ड का मथुरा पुलिस ने किया खुलासा