पूर्णिया10जून26*पुलिस की बड़ी कार्रवाई, DCM ट्रक से लाखों की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया बीवीएन बिहार
*पूर्णियां बिहार*: पूर्णिया पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जलालगढ़ थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है,
मंगलवार सुबह करीब 3:30 बजे जलालगढ़ थाना को गुप्त सूचना मिली कि अररिया की ओर से एक सफेद रंग का DCM ट्रक रजिस्ट्रेशन नंबर BR06GB 4281 भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब लेकर पूर्णिया की तरफ आ रहा है,
सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने झाजी चौक के पास ट्रैफिक ट्रॉली लगाकर वाहन चेकिंग शुरू की, इसी दौरान अररिया की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे सफेद DCM ट्रक को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक पुलिस को देखकर ट्रक को और तेज भगाने लगा और अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा,
ट्रक के गड्ढे में गिरते ही चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया, पुलिस ने जब ट्रक की तलाशी ली तो उसमें भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई,
इस संबंध में जानकारी देते हुए पूर्णिया सदर डीएसपी 2 ने बताया कि एसपी स्वीटी सहरावत के नेतृत्व में पूरे जिले में नशे के खिलाफ सघन अभियान चल रहा है, जब्त शराब की गिनती और कीमत का आकलन किया जा रहा है, फरार चालक की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है,
पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है,

More Stories
नई दिल्ली26जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*आज का राशिफल*
नई दिल्ली26जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*भागलपुर बिहार 25/07/26*पेपर लीक के विरोध में ERMU भागलपुर शाखा का शांतिपूर्ण प्रदर्शन, देश के युवाओं के समर्थन में उठाई आवाज़*