पूर्णिया04जनवरी25*कुख्यात डकैतों में से एक सुशील मोची को पुलिस ने देर रात एनकाउंटर में ढेर कर दिया
मोहम्मद इरफान कामिल ब्यूरो चीफ़ यूपी आज तक पूर्णिया बिहार की रिपोर्ट।
पूर्णिया बिहार।बिहार के कुख्यात डकैतों में से एक सुशील मोची को पुलिस ने देर रात एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। बिहार और बंगाल में सुशील की दहशत थी। पूर्णिया पुलिस ने मुठभेड़ में बायसी के ताराबाडी में मार गिराया है। सुशील मोची कटिहार का रहने वाला था। सीमांचल ही नहीं में सुशील मोची का आतंक था। सुशील के ऊपर डकैती, लूट समेत दर्जन भर आपराधिक मामले दर्ज हैं। सुशील मोची हालया में अमौर में मार गिराए गए वांटेड अपराधी बाबर का चेला था।
सुशील मोची सोना लूटकांड का मुख्य आरोपी था। जो काफी वक्त से कटिहार जेल में बंद था। हाल में ही वो जेल से रिहा हुआ था।
डकैत सुशील मोची पर पूर्णिया में 1 लाख और कटिहार और किशनगंज में 50-50 हजार का इनाम था। वो पूर्णिया के अनगढ थाना क्षेत्र इलाके का रहने वाला था। 2 साल पहले 16 फरवरी की रात अमौर थानाक्षेत्र के खाड़ी महीनगांव के मुखिया साबिर आलम के घर डकैती की साजिश रची थी। नकाबपोश डकैतों ने 20 से 25 की संख्या में बम, हथियार एवं बंदूक के बल पर खिड़की तोड़ कर घर में घुसकर परिजन को बंधक बना लगभग 5 लाख नगद सहित जेवरात ले गए थे।

More Stories
हरदोई7जून2026*‘इज्जत’ के नाम पर खूनी पंचायत! बेटी को पीट-पीटकर मार डाला,फिर सांप और फांसी की पटकथा लिखते रहे घर के ‘जल्लाद
कौशाम्बी7जून2026*जन समस्याओं पर राजनीति भारी,अझुवा हाईवे की बदहाली पर उठे सवाल*
रीवा 7जून 2026*कटरा के समीप घेराबंदी कर स्कॉर्पियो में लोड भारी मात्रा में शराब पकड़ी