पूर्णिया, 2 सितंबर 2026 |पूर्णिया पुलिस की QRT का बड़ा एक्शन: SBI मुख्य शाखा में धोखाधड़ी कर रहा शातिर गिरफ्तार! Sdpo
मोहम्मद इरफान कामिल, यूपी आज तक न्यूज़चैनल पूर्णिया डिविजन बिहार से
पूर्णिया सदर एसडीपीओ-1 ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित क्विक रिस्पांस टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने एसबीआई की मुख्य शाखा में धोखाधड़ी कर रहे एक शातिर जालसाज को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
एसडीपीओ-1 ने सुरेश कॉन्फ्रेंस में बताया कि 1 सितंबर को क्यूआरटी की टीम अपराधियों और वित्तीय संस्थानों पर निगरानी कर रही थी, तभी एसबीआई मुख्य शाखा में राजेश कुमार सहनी नामक व्यक्ति जालसाजी करते हुए पकड़ा गया।
रंगे हाथों धराया जालसाज
आरोपी बैंक में फर्जीवाड़ा कर रहा था, तभी टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। पूछताछ में कई अहम सुराग मिले हैं।
अंतर-जिला गैंग से जुड़े तार, केस दर्ज
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध के.हाट थाना में कांड संख्या-387/26, धारा- 318(4)/336(3)/340(2)/62 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब इसके अंतर-जिला गिरोह से कनेक्शन और अन्य वित्तीय धोखाधड़ी की घटनाओं में संलिप्तता की गहन छानबीन कर रही है।

More Stories
मथुरा 9 सितंबर 26*थाना गोविन्दनगर पुलिस द्वारा अभियुक्त को चोरी की मोटर साईकिल सहित किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 9 सितंबर 26* चोरी के अभियोग से सम्बन्धित 01 अभियुक्त को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया गया।*
मथुरा 9 सितंबर 26* 05 अभियुक्तगण को चोरी की गई भैंस, एक गाड़ी , 3 अवैध हथियार व 25000/- रुपये सहित गिरफ्तार किया गया ।*