November 11, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया 11 नवंबर 26*अपराधियों की अब खैर नहीं! एसपी डॉ. सूर्या सुमन ने ली मासिक अपराध समीक्षा बैठक, दिए सख्त निर्देश*

पूर्णिया 11 नवंबर 26*अपराधियों की अब खैर नहीं! एसपी डॉ. सूर्या सुमन ने ली मासिक अपराध समीक्षा बैठक, दिए सख्त निर्देश*

*पूर्णिया पुलिस केंद्र के मनोरंजन भवन में हुई बड़ी बैठक, जिले के हर थाने का किया गहन ऑडिट*

*भूमि विवाद से लेकर साइबर क्राइम तक, महिला सुरक्षा से लेकर वारंट-निष्पादन तक हर बिंदु पर हुई समीक्षा*

मोहम्मद इरफान कामिल ब्यूरो चीफ़ यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार

पूर्णिया 11 नवंबर 26*अपराधियों की अब खैर नहीं! एसपी डॉ. सूर्या सुमन ने ली मासिक अपराध समीक्षा बैठक, दिए सख्त निर्देश*

पूर्णिया / पूर्णिया पुलिस अधीक्षक डॉ. सूर्या सुमन ने अपराध पर लगाम कसने के लिए कमर कस ली है। वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा पुलिस केंद्र, पूर्णिया स्थित मनोरंजन भवन में माह अक्टूबर की मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस हाई लेवल मीटिंग में जिले के सभी थानाध्यक्षों और वरीय अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

*जिले के अपराध का चिट्ठा खुला*

बैठक के दौरान जिले में घटित अपराधों, लंबित कांडों, विधि व्यवस्था की स्थिति, कांडों में गिरफ्तारी, वारंट निष्पादन, कुर्की-जप्ती का तामिला, मद्य निषेध एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई, साइबर अपराध, महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित मामलों तथा अपराध नियंत्रण हेतु की जा रही पुलिस कार्रवाई की विस्तृत समीक्षा की गई। एसपी महोदया ने एक-एक बिंदु पर बारीकी से सवाल जवाब किए और लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का सख्त निर्देश दिया।

*भूमि विवाद और सांप्रदायिक सौहार्द पर विशेष जोर*

एसएसपी डॉ. सूर्या सुमन ने भूमि विवाद से उत्पन्न होने वाले अपराधों की रोकथाम पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि जरा सी जमीन की लड़ाई बड़ी वारदात में बदल जाती है, इसलिए इसे जड़ से रोकना जरूरी है। साथ ही सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्ती एवं पुलिस उपस्थिति सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।

*आगामी पर्व-त्योहार को लेकर थानाध्यक्षों को अलर्ट*

आगामी पर्व त्योहार के दृष्टिकोण से थानाध्यक्षों को अपने कर्तव्य के प्रति विशेष संवेदनशील रहने का निर्देश दिया गया है। एसपी महोदया ने साफ शब्दों में कहा कि त्योहार के दौरान विधि व्यवस्था में कोई चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
पुलिस सूत्रों की मानें तो इस बैठक के बाद जिले में अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई देखने को मिल सकती है।

Taza Khabar