पूर्णिया 11 अप्रैल 26*पूर्णिया जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन किया गया।
पूर्णिया से मो0 इरफ़ान कामिल कि रिपोर्ट युपाआजतक
पूर्णिया *असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष आदरणीय मल्लिकार्जुन खड़गे जी के विरुद्ध इस्तेमाल की गई अभद्र और घटिया भाषा के खिलाफ आज पूर्णिया आर एन साह चौक में पूर्णिया जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन कार्यक्रम में पूर्णिया जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष कुमार आदित्य जी के नेतृत्व में सेकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया ।
श्री कुमार आदित्य ने कहा की खड़गे साहब देश के एक वरिष्ठ और लोकप्रिय दलित नेता हैं। उनका अनुभव, कद और प्रतिष्ठा अतुलनीय है। उनका अपमान किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि इस देश के SC-ST समाज के करोड़ों लोगों का भी अपमान है। हिमंता बिस्वा सरमा के द्वारा किए गए कुकृत्य को हमलोग कतई बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं।
श्री कुमार आदित्य ने हेमंत विश्व शर्मा (असम के मुख्यमंत्री) के बयानों को लोकतंत्र और भाषाई मर्यादा के खिलाफ बताया ।
पूर्व अध्यक्ष श्री नीरज कुमार उर्फ़ छोटू सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री पद पे रहा व्यक्ति का ऐसा बयान इस ओर इशारा करता है कि जब राजनीति में नैतिकता और उच्च आदर्शों को छोड़ ही दिया गया है, तो फिर लोक-लाज या संवैधानिक मर्यादा की उम्मीद किससे की जाए।
प्रदेश प्रवक्ता जयवर्धन सिंह ने कहा कि इस तरह के बयानों को जनता के बीच नफरत फैलाने और मूल मुद्दों (जैसे बेरोजगारी, महंगाई) से ध्यान भटकाने की साजिश करार दिया गया है।इस विरोध प्रदर्शन में पूर्व अध्यक्ष छोटू सिंह,दिनकर स्नेही,गौतम वर्मा,प्रवक्ता जयवर्धन सिंह,युवा नेता सबाब अनवर,मो निसार अहमद,युवा नेता करण यादव,पिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अखिलेश कुमार,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अली खान,अनिल राम ,अफरोज खान,मो विक्टर,अशोक हंसदा,मो आरिफ ,मो शाहिद हुसैन,मो मुस्ताक,मो दाऊद,मो सफ़ीक़,अब्दुल हयी,रघुनंदन शाह इत्यादि कार्यकर्ता शामिल थे ।

More Stories
पूर्णिया बिहार 11 अप्रैल 26 *लाठी-डंडे और तेजधार हथियार से हमला, परिवार के तीन सदस्य घायल*
प्रतापगढ़11 अप्रैल 26*बीजेपी के मिशन 2027 के लिए कसी कमर, मंत्रिमंडल विस्तार में बढ़ा जनपद के लिए अवसर…
लखनऊ 11 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*