पूर्णिया २जून २०२६ * पुर्णिया पुलिस की 24 घंटे में बड़ी कार्रवाई, 27 गिरफ्तार
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार
पूर्णियां बिहार : पुलिस अधीक्षक कार्यालय से 02.06.2026 को जारी रिपोर्ट के मुताबिक 01 जून 2026 को जिले में पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। 24 घंटे में कुल 27 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
मुख्य कार्रवाई: शराब कांड: सबसे ज्यादा 14 लोग शराब के मामले में पकड़े गए। 58 लीटर विदेशी शराब भी बरामद हुई। आर्म्स एक्ट: अवैध हथियार रखने के 7 मामलों में गिरफ्तारी हुई। अजमानतीय वारंट: 1 अभियुक्त को वारंट पर गिरफ्तार किया गया। पॉक्सो एक्ट: बलात्कार/पॉक्सो के 1 मामले में गिरफ्तारी हुई।
अन्य कांड: 4 अन्य मामलों में भी गिरफ्तारी हुई।
बरामदगी:
वाहन चेकिंग के दौरान 1,95,000 रुपये जुर्माना वसूला गया। अन्य बरामदगी में 11 तीर, 1 धनुष, 1 खंती और 1 भैंस शामिल है।
हत्या, हत्या के प्रयास और लूट के कांड में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई। SC/ST एक्ट के तहत भी कोई केस दर्ज नहीं हुआ।
पूर्णिया पुलिस ने कहा है कि अपराध नियंत्रण के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। पूर्णियाँ पुलिस आपकी सेवा में सदैव तत्पर।

More Stories
बांदा 18 जुलाई 26*राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने जनगणना कार्य में लगे शिक्षक शिक्षिकाओं के मानदेय भुगतान की मांग की*
बांदा 18 जुलाई 26*किसान के बेटे ने बांदा का नाम किया रोशन*
बांदा 18 जुलाई 26 दरोगा पर रिश्वत मांगने,अधिवक्ता से मारपीट और जातिसूचक गालियां देने का आरोप,