पूर्णिया १५मई २६ * महापौर विभा कुमारी ने आवास पर सुनी जनसमस्याएं
पूर्णिया से मोहम्मद इरफान कामिल यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार
बोलीं- जनसेवा ही संकल्प, हर समस्या का होगा त्वरित समाधान
पूर्णियां बिहार नगर निगम पूर्णिया की महापौर विभा कुमारी ने आज अपने निवास स्थान पर क्षेत्रीय एवं निजी समस्याओं को लेकर पहुंचे सम्मानित शहरवासियों से आत्मीय भेंट की।
इस दौरान महापौर ने सभी लोगों का हालचाल जाना और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने मौके पर ही कई मामलों में संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर त्वरित कार्रवाई का आग्रह किया। वहीं अन्य समस्याओं के शीघ्र समाधान की दिशा में भी सकारात्मक पहल की गई।
महापौर विभा कुमारी ने कहा, “जनसेवा ही मेरा संकल्प है और आमजन की समस्याओं का समाधान मेरी प्राथमिकता है। आप सभी का स्नेह, विश्वास एवं सहयोग ही मुझे निरंतर समाजसेवा के लिए प्रेरित करता है।
उन्होंने आगे कहा कि शहरवासियों के बीच रहकर उनकी सेवा करने का अवसर मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है। महापौर से मिलने के बाद लोगों ने भी संतोष जताया और कहा कि महापौर हमेशा जनता के बीच रहकर काम करती हैं।

More Stories
रुढ़की १५ मई २६ * रुड़की में एक निकाह समारोह उस समय हाईवोल्टेज ड्रामे में बदल गया जब दूल्हे की कथित प्रेमिका ने बैंक्वेट हॉल पहुंच कर शादी रुकवा दी
धार म प्र १५मई २६ * मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर पीठ ने धार स्थित भोजशाला को हिंदू मंदिर बताते हुए बड़ा फैसला सुनाया है।
सुल्तानपुर १५ मई २६ * नकली बताशा फैक्ट्री पर प्रशासन की छापेमारी, ब्रांड कॉपी कर घटिया माल बेचने का आरोप,सैंपल जांच को भेजे, नकली कारोबारियों में मचा हड़कंप