पूर्णिया बिहार5अप्रैल26* डॉक्टरों ने टीबी के खिलाफ छेड़ा अभियान, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों को मिला पोषण आहार*
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आज तक न्यूज़ चैनल
पूर्णिया बिहार : पूर्णिया में टीबी के खिलाफ एक बड़ा अभियान शुरू हुआ है, क्लिनिकल कार्डियो डायबिटिक सोसाइटी ऑफ इंडिया (सीसीडीएसआई) और एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडिया (एपीआई) ने मिलकर एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया, जिसमें टीबी मरीजों को निःशुल्क पोषण आहार किट वितरित की गई,
शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया और टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाने का काम किया। डॉक्टरों ने बताया कि टीबी एक संक्रामक बीमारी है, लेकिन सही समय पर इलाज और नियमित दवा से इसे पूरी तरह खत्म किया जा सकता है।
शिविर में टीबी मरीजों को पौष्टिक आहार लेने और स्वच्छता बनाए रखने की सलाह दी गई। डॉक्टरों ने बताया कि धूम्रपान, गुटखा और तंबाकू के सेवन से टीबी का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए इनसे दूरी बनाना जरूरी है,
एपीआई बिहार चैप्टर के अध्यक्ष डॉक्टर आर के मोदी ने कहा कि टीबी उन्मूलन के लिए समाज में जागरूकता सबसे जरूरी है, एपीआई के पूर्णिया चेप्टर के अध्यक्ष डॉक्टर अजय कुमार ने टीबी के विभिन्न प्रकारों की जानकारी देते हुए समय पर पहचान और इलाज पर जोर दिया,
शिविर में स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं,

More Stories
मथुरा 31 अगस्त 26*थाना गोवर्धन पुलिस एवं रिवार्डेड टीम व सर्विलान्स टीम की संयुक्त कार्यवाही में इनामी अपराधी गिरफ्तार ।*
मथुरा 31 अगस्त 26* मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) के तहत महिला सशक्तिकरण और जागरूकता अभियान चला
मथुरा31अगस्त26* ‘मिशन शक्ति’ केंद्रों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित, उत्कृष्ट कार्य पर महिला कर्मियों को मिली ‘गुड एंट्री’*