पूर्णिया बिहार30जनवरी26* जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने हरी झंडी दिखाकर सड़क सुरक्षा रैली को रवाना किया
कहा सुरक्षित समुदाय के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है,
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आज तक न्यूज़ चैनल
पूर्णिया बिहार ,राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जागरूकता पैदल मार्च एवं रैली को जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, इस रैली में विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं, पुलिस विभाग और संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया। रैली और पैदल मार्च ने पूर्णिया शहरी क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों पर राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा का संदेश आम लोगों तक पहुंचाया
इस मौके पर जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि सुरक्षित समुदाय के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह जनवरी 2026 के तहत सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें
इस अवसर पर जिला परिवहन कार्यालय, पुलिस विभाग और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। रैली का उद्देश्य लोगों को सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में जागरूक करना और उन्हें सुरक्षित विकल्प चुनने के लिए प्रेरित करना था, जान है तो जहान है

More Stories
नई दिल्ली 1 फ़रवरी 26 * कृषकों के विरुद्ध साज़िश का बजट. .
लखीमपुर खीरी 1 फ़रवरी 26 * लखीमपुर की खबर। ….
मध्य प्रदेश 1 फ़रवरी 26 * ग्वालियर पुलिस ने पकड़ा नकली जीरा। ..