पूर्णिया बिहार24नवंबर24* सतत कोशिश बेकार नही जाता, अब पूर्णियां कोर्ट में वाशिंग पीट की है बारी-संतोष कुशवाहा।
यूपी आज तक पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल।
पूर्णिया बिहार सतत कोशिश अगर ईमानदारी से की जाए तो प्रतिफल भी देर-सबेर जरूर प्राप्त होता है।बशर्ते, प्रयास स्वहित और सस्ती लोकप्रियता के उद्देश्य से नही बल्कि आमजनों के हित में होनी चाहिए।ईमानदार कोशिश का ही नतीजा है कि एक तरफ जहां पूर्णिया से नागरिक विमान-सेवा मूर्त रूप लेता दिख रहा है तो दूसरी तरफ पूर्णिया कोर्ट स्टेशन में वाशिंग पीट का सपना भी जल्द ही साकार होने की संभावना प्रबल हो गई है।वाशिंग पीट के लिए बीते 05 वर्षों से लगातार रेल मंडल की बैठक से लेकर केंद्रीय रेल मंत्री और रेल बोर्ड के तत्कालीन अध्यक्ष तथा लोकसभा के पटल पर अपनी मांगे दुहराता रहा था। देर ही सही, उम्मीद की किरण दिख रही है।उक्त बातें पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा ने वाशिंग पीट से जुड़ी प्रगति पर जानकारी साझा करते हुए कही है।
श्री कुशवाहा ने कहा कि वर्ष 2018 -19 में पूर्णियां कोर्ट में वाशिंग पीट के निर्माण के लिए रेल बोर्ड को प्रस्ताव भेजा गया था।उस वक्त इसकी प्राक्कलित राशि 32.45 करोड़ रु थी।लेकिन, तकनीकी कारणों से यह प्रस्ताव ठंडे बस्ते में चला गया ।श्री कुशवाहा ने कहा कि जब प्रस्ताव के ठंडे बस्ते में जाने की सूचना मिली तो उसके बाद से वे अपने स्तर से इसके लिए लगातार प्रयासरत रहे। अब , मण्डल रेल प्रबंधक ,समस्तीपुर से जानकारी मिली है कि एक बार फिर पूर्णिया कोर्ट में वाशिंग पीट के निर्माण का प्रस्ताव भेजने की तैयारी हो रही है और इसके प्राक्कलन से पूर्व स्थलीय सर्वेक्षण किया जा रहा है। श्री कुशवाहा ने कहा कि वाशिंग पीट इस मायने में महत्वपूर्ण है कि इसके निर्माण के बाद पूर्णिया से लंबी दूरी की ट्रेनों का परिचालन सम्भव हो सकेगा।उन्होंने कहा कि वे शीघ्र ही केंद्रीय रेल मंत्री से मुलाकात कर कोर्ट में वाशिंग पीट की स्थापना को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाने का आग्रह करेंगे।

More Stories
सहारनपुर21जुलाई26*सहारनपुर में मीट प्लांट में गैस रिसाव….,कई महिलाएं की तबीयत बिगड़ी….
कानपुर नगर21जुलाई26*पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन एवं सत्यापन की समय-सारिणी जारी*
लखनऊ21जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 8.00 बजे की बड़ी खबरें………