पूर्णिया बिहार21दिसंबर25* पूर्णियाँ के नियाज अहमद एवं सुदीप राय बनें आम आदमी पार्टी के स्टार प्रचारक,
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल के खास रिपोर्ट यूपी आज तक
पूर्णिया बिहार। आम आदमी पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा स्वीकृत अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है इस लिस्ट में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक सह पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के वर्तमान मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान, पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना, पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा,दिल्ली सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन, सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय तथा इमरान हुसैन सहित राज्यसभा सांसद संजय सिंह, संदीप पाठक, दिल्ली से विधायक संजीव झा, पूर्व विधायक सह बिहार प्रदेश प्रभारी अजेश यादव, सह प्रभारी अभिनव राय,बिहार प्रदेश अध्यक्ष राकेश यादव, महासचिव केशव किशोर प्रसाद, संगठन मंत्री गणेश दत्त पाठक सहित राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के कुल 40 नेताओं को शामिल किया गया है
स्टार प्रचारकों की सूची में पूर्णियाँ जिले के दो नेताओं का नाम भी दर्ज है जिन्हें स्टार प्रचारकों की भूमिका मिली है लिस्ट में पहला नाम आम आदमी पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के बिहार प्रदेश प्रभारी नियाज अहमद का है तथा दुसरा नाम आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सुदीप राय का है जिन्हें बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए आम आदमी पार्टी ने स्टार प्रचारक बनाया है।
नियाज अहमद
बिहार प्रदेश प्रभारी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ
आम आदमी पार्टी
सम्पर्क सूत्र – +91-8873577055,

More Stories
नई दिल्ली 11 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे…*
लखनऊ ११ अप्रैल २६ * थाना समाधान दिवस’ में गूंजे जालसाजी और अवैध कब्जे के मामले ।
अररिया ११ अप्रैल २६ * बिहार के अररिया जिले के फारबिसगंज से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां एक युवक की दीन दहाड़े धड़ से सर को अलग कर बेरहमी से हत्या कर दिया।