पूर्णिया बिहार18अक्टूबर25* एक ट्रक सहित 2,646 लीटर विदेशी शराब को जप्त, एक अभियुक्त गिरफ्तार
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपीआजतक न्यूज़ चैनल
पूर्णिया बिहार। पूर्णिया पुलिस अधीक्षक सुश्री स्वीटी सहरावत ने सदर थाना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आसूचना संकलन एवं छापामारी के दौरान सदर थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली कि एक 16 चक्का ट्रक में भारी मात्रा में विदेशी शराब लेकर दालकोला से जीरोमाईल पूर्णियाँ के रास्ते मुजफ्फरपुर जाने हेतु आ रही है। उक्त सूचना के सत्यापन हेतु सदर थाना की टीम जीरोमाईल पहुंच कर वाहन जाँच प्रारंभ किये। वाहन जाँच के दौरान एक 16 चक्का ट्रक रजिस्ट्रेशन नंबर WB57D-9856 को घेराबंदी कर रोका गया पुलिस अधीक्षक सुश्री स्वीटी सेहरावत ने बताया कि तलाशी उपरांत उक्त ट्रक से भारी मात्रा में विभिन्न ब्रांडो के 294 कार्टून में कुल 2,646 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया। उक्त वाहन के चालक तौहिद आलम, उम्र 20 वर्ष, पिता मोहम्मद ताजुद्दीन, साकिन मुजाबाड़ी डी मार्केट, थाना कोचाधामन, जिला किशनगंज को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध अग्रतर कार्रवाई की जा रही है

More Stories
कानपुर नगर25जून26*कानपुर में IMA का विशेष पोषण वितरण कार्यक्रम | टीबी मरीजों को बांटी गई पोषण किट |
कानपुर नगर25जून26*कानपुर की यातायात व्यवस्था पर नागरिक मंच का बड़ा कदम | डीसीपी ट्रैफिक को सौंपा ज्ञापन |
लखनऊ25जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*