पूर्णिया बिहार,15अप्रैल2026*पूर्णिया की सियासत में हलचल: संतोष कुशवाहा की BJP में ‘घर वापसी’ की चर्चा
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की रिपोर्ट, यूपीआजतक।
पूर्णिया* सियासत में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। जदयू के पूर्व सांसद संतोष कुमार कुशवाहा एक बार फिर राजनीतिक सुर्खियों में हैं। अंदरखाने से मिल रही जानकारी के अनुसार, वे जल्द ही भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सियासी गलियारों में ‘घर वापसी’ की चर्चा तेज हो चुकी है।
अगर उनके राजनीतिक सफर पर नजर डालें तो संतोष कुशवाहा ने पिछला विधानसभा चुनाव धमदाहा सीट से राष्ट्रीय जनता दल के टिकट पर लड़ा था। इस चुनाव में उनका मुकाबला जदयू की वरिष्ठ नेता और मंत्री लेसी सिंह से हुआ था, जिसमें लेसी सिंह ने जीत हासिल की और संतोष कुशवाहा को हार का सामना करना पड़ा।
इस हार के बाद संतोष कुशवाहा का राजनीतिक समीकरण बदलता नजर आया। जदयू में उनका प्रभाव कम हुआ और आरजेडी से भी दूरी बन गई। अब 2025 के बिहार विधानसभा और 2029 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए वे बीजेपी के संपर्क में बताए जा रहे हैं।
बीजेपी के एक वरिष्ठ रणनीतिकार का कहना है कि संतोष कुशवाहा एक जमीनी नेता हैं और सीमांचल क्षेत्र में उनका अच्छा जनाधार है। ऐसे में पार्टी उन्हें अपने साथ जोड़कर राजनीतिक समीकरण मजबूत करना चाहती है।
सूत्रों के मुताबिक, इसको लेकर दिल्ली में दो दौर की बातचीत भी हो चुकी है। पार्टी में शामिल होने के बाद उन्हें संगठन में अहम जिम्मेदारी या 2029 लोकसभा चुनाव का टिकट दिए जाने पर भी चर्चा चल रही है।
हालांकि संतोष कुशवाहा या उनके करीबी खेमे की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन उनके सहयोगियों का कहना है कि सियासत में हार-जीत आम बात है और सही समय पर सही फैसला लेना ही नेतृत्व की पहचान होती है।
अगर संतोष कुशवाहा बीजेपी में शामिल होते हैं, तो इसे जदयू और खासकर लेसी सिंह के लिए एक बड़ा राजनीतिक झटका माना जाएगा। साथ ही सीमांचल में बीजेपी को एक मजबूत कुशवाहा चेहरा मिलने की संभावना भी बढ़ जाएगी।

More Stories
मथुरा 17 जुलाई 26 थाना राया के ग्राम ककरेटिया के रहने वाले दो लोगों में मारपीट एवं गोलीबारी*
मथुरा 17 जुलाई 26 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी प्रभारीयो द्वारा अपने क्षेत्र में पैदल गश्त:-*
लखनऊ17जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 11 बजे की बड़ी खबरें……………….*