पूर्णिया बिहार14फरवरी26* सत्र न्यायाधीश एवं डीएम ने चिराग रोशन कर पूर्णिया में शुरू किया राष्ट्रीय लोक अदालत
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपीआजतक न्यूज़ चैनल
पूर्णिया बिहार : पूर्णिया सिविल कोर्ट में इस वर्ष का पहला राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन सत्र न्यायाधीश कन्हैया जी चौधरी और जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर सत्र न्यायाधीश कन्हैया जी चौधरी और जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में विस्तार से बताया।
इस राष्ट्रीय लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य लोगों को कम समय, कम खर्च और आपसी सहमति के आधार पर न्याय उपलब्ध कराना है। इसमें विभिन्न प्रकार के मामलों का निपटारा किया जाएगा, जिनमें शमनीय आपराधिक मामले, प्ली बार्गेनिंग से जुड़े मामले, धारा 138 एनआई एक्ट (चेक बाउंस) से संबंधित मामले, राजस्व से संबंधित मामले और अन्य दीवानी वाद शामिल हैं।
पूर्णिया सिविल कोर्ट में दर्जनों बेंच लगाए गए थे, जहां विभिन्न प्रकार के मामलों का त्वरित और आपसी सहमति से निपटारा किया जाएगा। सत्र न्यायाधीश कन्हैया जी चौधरी ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में लोगों को न्याय पाने के लिए किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। उन्होंने बताया कि इसमें विशेषज्ञ न्यायाधीश और अधिकारी मौजूद रहेंगे जो मामलों का निपटारा करेंगे। इस में किसी तरह का कोई फीस या अधिवक्ता जरुरत नहीं है।
जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्देश्य लोगों को न्याय दिलाना है और इसमें किसी भी प्रकार की भेदभाव नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसमें सभी प्रकार के मामलों का निपटारा किया जाएगा और लोगों को न्याय पाने के लिए किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।

More Stories
लखनऊ 14 मार्च 26**35 जिलों में हो सकती है बारिश और ओलावृष्टि*
रोहतास14 मार्च 26*जिस गाड़ी के अधिकारी फाइन काटते हैं, उसी का पॉल्यूशन और इंश्योरेंस फेल है
सहारनपुर 14 मार्च 26*गांव महंगी में छापा: घरेलू गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण पकड़ा