पूर्णिया बिहार11मई26* उड़ान गश्ती दल ने स्कूल-कॉलेज व पार्कों में की जांच*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार
पूर्णिया*छात्राओं की सुरक्षा पर सख्ती, मनचलों पर रहेगी नजर*
*छात्राओं की सुरक्षा पर सख्ती, मनचलों पर रहेगी नजर*
_पूर्णिया बिहार । आज़ सोमवार को पुलिस अधीक्षक स्वीटी सेहरावत के निर्देश पर पूर्णिया जिला में स्कूल एवं कॉलेज की छात्राओं की सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। एसपी महोदया के आदेशानुसार जिले में छात्राओं की सुरक्षा हेतु गठित _‘उड़ान गश्ती दल’_ ने शहर के विभिन्न स्कूल, कॉलेज तथा सार्वजनिक पार्कों का सघन भ्रमण किया।
इस दौरान गश्ती दल की महिला पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों ने डीएवी स्कूल, जिला स्कूल, पूर्णिया कॉलेज, महिला कॉलेज सहित कई शैक्षणिक संस्थानों के आसपास संदिग्ध युवकों पर कड़ी नजर रखी। साथ ही _इंदिरा गांधी पार्क, राजेंद्र बाल उद्यान_ समेत अन्य पार्कों में भी औचक निरीक्षण किया गया।
गश्ती दल ने छात्राओं से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें किसी भी तरह की छेड़खानी, पीछा करने या असहज स्थिति में तत्काल _डायल-112_ या _महिला हेल्पलाइन 1091_ पर सूचना देने के लिए प्रेरित किया। छात्राओं को आत्मरक्षा के टिप्स भी दिए गए और निर्भीक होकर पढ़ाई करने का संदेश दिया गया।
पुलिस अधीक्षक स्वीटी सेहरावत ने बताया कि छात्राओं की सुरक्षा पूर्णिया पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। _उड़ान गश्ती_ का मुख्य उद्देश्य स्कूल-कॉलेज खुलने व छुट्टी के समय मनचलों पर अंकुश लगाना और छात्राओं में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है। यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। मनचलों व असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस की इस पहल से छात्राओं व अभिभावकों में खुशी देखी गई। स्वीटी सेहरावत के निर्देश पर पूर्णिया जिला में स्कूल एवं कॉलेज की छात्राओं की सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। एसपी महोदया के आदेशानुसार जिले में छात्राओं की सुरक्षा हेतु गठित _‘उड़ान गश्ती दल’_ ने शहर के विभिन्न स्कूल, कॉलेज तथा सार्वजनिक पार्कों का सघन भ्रमण किया।
इस दौरान गश्ती दल की महिला पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों ने डीएवी स्कूल, जिला स्कूल, पूर्णिया कॉलेज, महिला कॉलेज सहित कई शैक्षणिक संस्थानों के आसपास संदिग्ध युवकों पर कड़ी नजर रखी। साथ ही _इंदिरा गांधी पार्क, राजेंद्र बाल उद्यान_ समेत अन्य पार्कों में भी औचक निरीक्षण किया गया।
गश्ती दल ने छात्राओं से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें किसी भी तरह की छेड़खानी, पीछा करने या असहज स्थिति में तत्काल _डायल-112_ या _महिला हेल्पलाइन 1091_ पर सूचना देने के लिए प्रेरित किया। छात्राओं को आत्मरक्षा के टिप्स भी दिए गए और निर्भीक होकर पढ़ाई करने का संदेश दिया गया।
पुलिस अधीक्षक स्वीटी सेहरावत ने बताया कि छात्राओं की सुरक्षा पूर्णिया पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। _उड़ान गश्ती_ का मुख्य उद्देश्य स्कूल-कॉलेज खुलने व छुट्टी के समय मनचलों पर अंकुश लगाना और छात्राओं में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है। यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। मनचलों व असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस की इस पहल से छात्राओं व अभिभावकों में खुशी देखी गई।

More Stories
पूर्णिया बिहार 10 मई 26 पीएम मोदी के अंदाज से पूर्णिया में बढ़ा झालमुड़ी का क्रेज,
पूर्णिया बिहार11मई26* आइए, पूर्णिया की गोद में बसे इतिहास और आस्था को निहारिए*
नैनीताल11मई26*प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल नगर इकाई लालकुआं के चुनाव हेतु निर्वाचन अधिकारी की नियुक्ति की गई