पूर्णिया बिहार11मई25* स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे से विधायक विजय खेमका ने मुलाकात की और विभिन्न योजना से अवगत कराया
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया बिहार की रिपोर्ट
पुर्णिया बिहार । पूर्णिया सदर विधायक विजय खेमका ने बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पांडेय से मुलाकात कर पूर्णिया शहर एवं प्रखंड के विभिन्न चिन्हित स्थलों पर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर प्रारंभ करने तथा पूर्णिया मेडिकल कॉलेज के भवन में पुराने पेसेंट वार्ड को स्थानांतरित करने पर गहन चर्चा की । विधायक ने कहा एनडीए सरकार में स्वास्थ्य सेवाओं का व्यापक विस्तार हुआ है । शहर के छह स्थान और ईस्ट ब्लॉक के सात पंचायतों में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर द्वारा मुफ्त इलाज, जांच और दवाइयों की सुविधा दी जा रही है । ईस्ट ब्लॉक के पंचायत रामपुर कवैया और लालगंज में स्वास्थ केंद्र का भवन निर्माण पूर्ण हो चुका है और जल्द ही वहां स्वास्थ सेवा शुरू होंगे । पूर्णिया विधान सभा अंतर्गत बरसोनी, बेलोरी, मरंगा पश्चिम, परमानंदपुर, बुड़ैल पोखरिया चांदी चंदननगर बहादुरपुर तथा अब्दुल्लानागर में नए सेंटर की स्वीकृति मिली है जिसका निर्माण विभाग द्वारा शीघ्र कराया जायेगा । विधायक ने पूर्णिया के सभी शहरी वार्डों में सेंटर खोलने और सदर अस्पताल की स्थापना का अनुरोध माo स्वास्थ मंत्री से किया । विधायक ने कहा आज प्रत्येक पंचायत तथा शहर के विभिन्न स्थानों पर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में बेहतर इलाज की सुविधा है । सरकारी केंद्रों पर मुफ्त दवा, जांच, एंबुलेंस सहित संपूर्ण चिकित्सा सेवा उपलब्ध है । पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में ICU, वेंटिलेटर, ट्रॉमा सेंटर, थैलेसीमिया वार्ड तथा सभी तरह की जाँच जैसी आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध है । पूर्णिया में स्वास्थ्य के साथ-साथ शिक्षा, सड़क और आधारभूत ढांचे में भी ऐतिहासिक विकास हुआ है ।
More Stories
लखनऊ16 अक्टूबर 26*डीजीपी राजीव कृष्ण की हाईलेवल क्राइम समीक्षा बैठक
नई दिल्ली 16 अक्टूबर 26*मुग़ल गए, अंग्रेज़ गए… अब बारी है नेहरू-गांधी परिवार के राजनीतिक वर्चस्व और वंशवाद की बेड़ियों से पूरी तरह मुक्त होने की!*
New Delhi 16 October 2026**TODAYS TOP NEWS* from UPAAJTAK news channel