पूर्णिया बिहार 9 नवंबर26* ऑपरेशन मुस्कान के तहत – SSP ने 26 लाख के 89 मोबाइल मालिकों को लौटाए,
अब तक 1129 मोबाइल बरामद*
मोहम्मद इरफान कामिल ब्यूरो चीफ़ यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार से
*पूर्णियाँ:* बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना के निर्देश पर चल रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत पू
र्णियाँ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। आज वरीय पुलिस अधीक्षक *डॉक्टर शौर्य सुमन* ने अपने कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी जानकारी दी।
डॉक्टर शौर्य सुमन ने बताया कि उनके आदेश पर तकनीकी शाखा द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज और जिले के विभिन्न थानों में दर्ज खोए हुए मोबाइल के मामलों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने *कुल 89 मोबाइल बरामद किए हैं, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 26 लाख रुपये है।*
प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद सभी बरामद मोबाइल उनके असली मालिकों को सुपुर्द किए गए अपना खोया हुआ मोबाइल, वापस पाकर लोगों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई,
*वरीय पुलिस अधीक्षक ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत अब तक की उपलब्धि का आंकड़ा भी साझा किया:*
वर्ष 2022 में – 156 मोबाइल
वर्ष 2023 में – 278 मोबाइल
वर्ष 2024 में – 127 मोबाइल
वर्ष 2025 में – 124 मोबाइल
वर्ष 2026 में अब तक – 444 मोबाइल
उन्होंने बताया कि *अब तक कुल 1129 खोए हुए मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को लौटाए जा चुके हैं।*
डॉक्टर शौर्य सुमन ने कहा कि लोगों का अपनी पुलिस पर भरोसा बढ़े, इसके लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
More Stories
लखनऊ 9 नवम्बर 26*यात्रियों से भरी प्राइवेट बस के अनियंत्रित होकर खाईं में पलटने से 3 यात्रियों की मौत हो गई एवं 45 घायल हो गए।
लखनऊ 9 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली 9 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*