पूर्णिया बिहार 9 दिसंबर 25*पूर्णिया पुलिस अधीक्षक की पहल: छात्राओं की सुरक्षा के लिए उड़ान गश्ती का भ्रमण
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आज तक
पूर्णिया बिहार : आज दिनांक 9 दिसंबर 25 को पुलिस अधीक्षक महोदया के आदेशानुसार पूर्णिया जिला अंतर्गत स्कूल एवं कॉलेज की छात्राओं की सुरक्षा हेतु कार्यरत उड़ान गश्ती के द्वारा पूर्णिया के विभिन्न स्कूल, कॉलेज तथा पार्क का भ्रमण किया गया। इस दौरान गश्ती दल ने छात्राओं से संवाद स्थापित कर उनकी सुरक्षा संबंधी समस्याओं की जानकारी ली एवं सुरक्षा को लेकर जागरूकता भी फैलायी
उड़ान गश्ती की यह पहल छात्राओं में सुरक्षा का भाव पैदा करने के साथ-साथ असामाजिक तत्वों पर प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने की दिशा में अहम मानी जा रही है। पुलिस अधीक्षक महोदया के निर्देश पर उड़ान गश्ती दल द्वारा नियमित रूप से स्कूल, कॉलेज और पार्कों का निरीक्षण किया जा रहा है
इस पहल की सराहना करते हुए, स्थानीय लोगों ने कहा कि पुलिस अधीक्षक महोदया की यह पहल छात्राओं की सुरक्षा के लिए बहुत ही सराहनीय है। उन्होंने कहा कि इस तरह की पहल से छात्राओं में सुरक्षा का भाव पैदा होगा और वे अपने भविष्य के बारे में आशावादी बनेंगी ,

More Stories
नई दिल्ली30जुलाई26*पूर्व बस ड्राइवर के घर 28 करोड़ कैश,15kg सोना मिला नोट गिनते-गिनते 5 मशीनें खराब हुईं,
गाजीपुर30जुलाई26* समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम लाल पाल जी का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
मथुरा 30 जुलाई 26 कोसीकला क्षेत्रअंतर्गत पुलिस चौकी कोटवन कट के पास दो बसें आपस में टकराई*