पूर्णिया बिहार 8 फरवरी25* दशरथ मेहता जी का निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति : संतोष कुशवाहा।
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक चैनल पूर्णिया बिहार की रिपोर्ट।
पूर्णियाबिहार। दशरथ बाबू पार्टी के मजबूत स्तंभ, और बुलंद हौसलों के साथी थे। उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी तनजीम और समाज की खिदमत में गुजार दी बतौर ग्रामीण चिकित्सक वे गरीबों के लिए मसीहा एवं भगवान के समान थे।उनका योगदान, उनकी कुर्बानियां और उनकी निष्ठा हम सबों के लिए अनुकरणीय है।आज हमने न केवल एक नेता बल्कि परिवार के एक अभिन्न सदस्य को खो दिया है जो कयामत की सुबह तक भुलाया नहीं जा सकता है। उनका इंतकाल समाज के लिए बीइंतहा नुकसान है। उनके योगमें वफात पर खिराजे अकीदत पेश करने वालों में धमदाहा निवासी पार्टी के पूर्व प्रखण्ड अध्यक्ष मरहूम दशरथ मेहता के मुजशशमा पर माल्यार्पण के बाद पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा ने शनिवार को प्रकट करते हुए कही। पूर्व सांसद जनाब कुशवाहा ने परिजनों से मिल सांत्वना व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि दशरथ बाबू जैसे कर्मयोगी बिरले ही पैदा होते हैं।
इसके बाद पूर्व सांसद श्री कुशवाहा दमगड़ा पहुंचे जहां पूर्व मुखिया राजीव कुमार मेहता उर्फ मुनमुन मेहता का हाल में ही असामयिक निधन हो गया था।स्व मेहता की आत्मा की शांति के लिए आयोजित श्राद्ध-कर्म में शरीक होकर श्री कुशवाहा ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर ब्रहलोक विलीन आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया।उन्होंने स्व मेहता के परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया। श्री कुशवाहा ने कहा कि मुनमुन जी का निधन उनके लिए व्यक्तिगत क्षति है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नही है।
इस मौके पर जदयू महानगर अध्यक्ष अविनाश सिंह,पूर्व जिला पार्षद मालती राष्ट्रीय, महेश्वरी मेहता, बबलू राष्ट्रीय, राजेश गोस्वामी,सुभाष मेहता, चंद्रदीप मेहता ,शिव शंकर मेहता,अशोक यादव दमगड़ा मुखिया, भिखारी राम प्रमुख प्रतिनिधि धमदाहा, पंकज राय मुख्य पार्षद प्रतिनिधि नगर पंचायत धमदाहा, अरविंद कुमार, ललन कुमार ,राजेश मेहता, राजेश राय ,विजय कुमार कीस्टो , सुशील कुमार मेहता,संजय कुमार मेहता,पप्पू राष्ट्रीय, धीरेन्द्र यादव आदि शोकाकुल उपस्थित थे।
More Stories
भोपाल28जून25*खाद्य मंत्री श्री राजपूत ने प्रदेश के सभी पेट्रोल पंपों की जांच के दिए निर्देश*
रोहतास28जून25*मृतक के परिजनो से मिले मंत्री जमा खान, परिवार को दिया गया 4 लाख मुआवजा;
मिर्जापुर: 28जून 25 *मास्टर बोला कि धीरे से मारा लेकिन सीसीटीवी ने उगला राज*