पूर्णिया बिहार 8 जुलाई 26 टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत फूड बास्केट वितरण
मोहम्मद इरफान कामिल यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डिविजन बिहार से
नमस्कार, पूर्णिया से बड़ी खबर, “टीबी मुक्त भारत अभियान” के तहत जिला प्रशासन ने आज़ 60 से अधिक टीबी मरीजों को पोषण किट उपलब्ध कराई। जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने खुद मरीजों के बीच जाकर फूड बास्केट का वितरण किया और जल्द स्वस्थ होने का संदेश दिया।
पूर्णिया के लाइन बाजार स्थित इंडियन रेड क्रॉस भवन में बुधवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी अंशुल कुमार और सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद कुमार कनौजिया ने संयुक्त रूप से टीबी ग्रसित 60 से अधिक मरीजों को फूड बास्केट सौंपे।
इसमें सोयाबीन, दाल, तेल और अन्य पोषक सामग्री शामिल है। जिलाधिकारी ने मरीजों से कहा कि दवा के साथ-साथ पौष्टिक आहार लेना बहुत जरूरी है।
डीएम अंशुल कुमार ने कहा कि
जो मरीज स्वयं पोषाहार नहीं ले सकते, उन्हें निक्षय मित्र के माध्यम से 5 से 6 महीने तक पोषण सामग्री दी जा रही है। पूरे जिले में 200 से अधिक मरीजों को इस योजना से जोड़ा गया है। हमारा लक्ष्य है पूर्णिया को टीबी मुक्त बनाना,
सिविल सर्जन डॉ. कनौजिया ने बताया कि जिले में स्क्रीनिंग और जांच तेज की गई है ताकि हर मरीज की समय पर पहचान हो सके। कार्यक्रम में जिला संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. मोहम्मद तनवीर हैदर, डीपीएम सुरेंद्र दास, डीपीसी निर्मल निराला सहित स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारी मौजूद रहे,
जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि रेड क्रॉस भवन का जीर्णोद्धार किया जा रहा है, अगले 15-20 दिनों में यहां ब्लड सेपरेशन यूनिट शुरू होगी, जिससे लोगों को आपातकाल में आसानी से रक्त मिल सकेगा।
प्रशासन का कहना है कि टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए हर मरीज तक दवा और पोषण दोनों पहुंचाना जरूरी है

More Stories
कौशाम्बी24अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
पूर्णिया बिहार 24 अगस्त 26* डीएम ने साप्ताहिक समीक्षा में संत रविदास विकास शिविर की तैयारी का दिया निर्देश
लखनऊ24अगस्त26*महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार*