पूर्णिया बिहार 7 अप्रैल 25*वक्फ संशोधन बिल मुसलमान के हक में काबिले तारीफ : संजयमिर्धा।
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया बिहार की ख़ास खबर।
पूर्णिया बिहार। भारतीय जनता पार्टी के पूर्णिया जिला युवा महामंत्री संजय कुमार मिर्धा ने एनडीए सरकार के द्वारा वक्फ संशोधन बिल पास किए जाने पर काफी खुशी का इज़हार किया है। यह बिल मुसलमान के हक में काबिले तारीफ है। भाजपा नेता संजय कुमार मिर्धा ने प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के अपने सभी सहयोगी द्वारा बिल को पास किए जानेपर दिल की गहराइयों से मुबारकबाद पेश किया है। भाजपा के युवा नेता संजय कुमार मिर्धा ने कहा कि इस बिल के पास होने पर मुसलमान भाइयों के गरीब तबके के लोगों को बहुत फायदा होगा। खास कर महिलाओं में काफी खुशी की लहर है। इस मौके पर युवा भाजपा नेता संजय कुमार मिर्धा यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया बिहार के ब्यूरो चीफ़ से बात कर रहे थे। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि कल रामनवमी त्योहार के शुभ अवसर पर शोभा यात्रा निकाला गया जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने शिरकत की और आज भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस भी मनाया गया। संजय मिर्धा ने कहा कि 12 अप्रैल को कस्बा में रामनवमी को लेकर एक विशाल शोभा यात्रा निकाला जाएगा। इस शोभा यात्रा में मुस्लिम भाइयों का भी सहयोग प्राप्त होगा। जगह-जगह चौक चौराहे पर मुस्लिम भाई ठंडा शरबत पिछले साल की भांति इस साल भी पिलाएंगे। एक सवाल के जवाब में संजय मिर्धा ने कहा कस्बा विधानसभा से पार्टी किसको टिकट देगी इनका फैसला पार्टी यह आला कमान को तय करना है। मैं भी आसमान विधानसभा से दावेदार हूं, यदि पार्टी टिकट देती है तो निश्चित तौर पर मुझे जनता का प्यार मिलेगा और मैं कामयाबी हासिल करूंगा। श्री मिर्धा ने स्पष्ट कहा की आगे आने वाला विधानसभा चुनाव में एनडीए की सरकार अवश्य बनेगी।
इस मौके पर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह, मंडल महामंत्री माहिर सिंह, निर्मल गुप्ता, पूर्व पैक्स अध्यक्ष प्रदीप महाल्दार, प्रवीण शर्मा के अलावा भाजपा के दर्जनों लोग मौजूद थे।

More Stories
प्रयागराज ९ फ़रवरी २६* फिल्म निर्देशक सनोज मिश्र के साथ प्रयागराज प्रशाशन ने किया नया हंगामा….
रायगढ़ 9 फ़रवरी 26*7 – 8 फरवरी 2026 को रायपुर छत्तीसगढ़ में एआईयूटीयूसी कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कानपुर नगर 9 फ़रवरी 26*कानपुर पुलिस एवं C3iHub के मध्य साइबर अपराध विवेचना एवं फॉरेंसिक प्रशिक्षण हेतु MoU