पूर्णिया बिहार 6 दिसंबर 25*पूर्णिया पुलिस अधीक्षक ने मासिक अपराध गोष्ठी में की अपराध समीक्षा, दिए आवश्यक निर्देश
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपीआजतक
पूर्णिया बिहार : पुलिस अधीक्षक सुश्री स्वीटी सेहरावत महोदया के द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में सभी थानों के अपराध डाटा, कांडों के निष्पादन, वारंट निष्पादन एवं अन्य संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक ने आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी थानों को सतर्क रहना होगा
इस गोष्ठी में सामुदायिक पुलिसिंग को सुदृढ़ करने पर जोर दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आम जनता के साथ अच्छा व्यवहार करें और उनकी समस्याओं का समाधान करें। उन्होंने अवैध शस्त्र और शराब की बरामदगी के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए और वारंटियों की गिरफ्तारी में तेजी लाई जाए। उन्होंने क्षेत्र में सक्रिय असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने और गश्त बढ़ाने के भी निर्देश दिए ,

More Stories
रीवा17जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रीवा मध्यप्रदेश की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
मथुरा 17 जून 26*“ऑपरेशन प्रहार” के तहत 01 अभियुक्त को 162 ग्राम अवैध मादक पदार्थ नसीला पाउडर अल्प्राजोलम के साथ किया गिरफ्तार ।*
लखनऊ17जून26*भ्रष्ट अफसरों पर CM योगी का अल्टीमेटम: “एक्शन लो, वरना एक दिन में 100 से ज्यादा सस्पेंड करूंगा”